Met Gala 2019: बॉलीवुड की दो ब्यूटी क्वीन्स दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Met Gala 2019 के रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंचीं। दोनों एक्ट्रेस इस इवेंट में फ्लॉरल गाउन ड्रेस में नजर आईं । न्यूयॉर्क के The Metropolitan Museum of Art में हुए इस इवेंट में दीपिका पादुकोण बॉर्बी अवतार में दिखाई दीं। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा का ड्रेसिंग स्टाइल भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता दिखा। जहां दीपिका और प्रियंका के फैन्स को उनका ये रूप पसंद आया। तो वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस मेटगाला लुक को देख कुछ लोग खुश नजर नहीं आई।
ऐसे में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की आपस में तुलना की जाने लगी। दीपिका पादुकोण चुंकि बार्बी लुक में नजर आईं, ऐसे में प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाए जाने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कमेंट किए जाने लगे कि ‘ऐसा लग रहा है मानों प्रियंका चोपड़ा को शॉक लग गया हो और उनके बाल खड़े हो गए हैं।’
तो कोई प्रियंका को सलाह देते हुए नजर आया कि ‘जरा दीपिका पादुकोण से कुछ सीखो’। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी ट्रोल हो रही हैं। किसी ने कमेंट कर कहा- ‘अगर ऐसे ही कोई आम लड़की तैयार होकर घर से बाहर निकलेगी, उसे सब पागल कहेंगे, सेलेब्स कुछ भी करलें।’ तो किसी ने प्रियंका के इस लुक को ‘डिजास्टर’ कहा।
इसके अलावा दीपिका पादुकोण को बार्बी अवतार में देख उनके फैन्स तो खुश नजर आए। लेकिन कुछ लोग तो दीपिका से भी खुश नहीं थे। एक यूजर लिखता- ‘अरे यार ये दीपिका हमेशा सेफ खेलती है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कोई दीपिका को बताओ कि थीम क्या थी।’ तो एक ने लिखा- ‘दीपिका बार्बी बनकर नहीं आना था। कम से कम रणवीर सिंह के कपड़े ही पहन लेती। तो कुछ अलग दिखाई देता।’
इस इवेंट में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस दिखाई दिए। लेकिन दीपिका के साथ रणवीर कहीं नदारद थे।
ऐसे में दीपिका को सोशल मीडिया पर लोग पूछते दिखाई दिए कि रणवीर कहां है? इस इवेंट में दीपिका प्रियंका के अलावा ईशा अंबानी पिरामल और नताशा पूनावाला भी नजर आईं।