मूवी रिव्यू: मेरी क्रिसमस
कलाकार: कटरीना कैफ, विजय सेतुपति, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, अश्विनी कलसेकर, संजय कपूर और परी माहेश्वरी शर्मा और अन्य।
लेखक: श्रीराम राघवन, पूजा लढा सुरती, अरिजित बिस्वास और अनुकृति पांडे
निर्देशक: श्रीराम राघवन
निर्माता: रमेश तौरानी , संजय राउतराय और केवल गर्ग
रिलीज: 12 जनवरी 2023
रेटिंग: 3/5

Merry Christmas Movie Review in Hindi: डायरेक्टर श्रीराम राघवन का जब भी नाम आता है तो उनकी कई फिल्मों का याद आना भी लाजमी हो जाता है। वो आखिरी बार ‘अंधाधुंध’ लेकर आए थे। वो अपनी सस्पेंस ड्रामा फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। फिर चाहे बात ‘अंधाधुंध’ की हो या फिर ‘बदलापुर’ की। ऐसे में अब डायरेक्टर ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ अपनी नई पेशकश लेकर आए हैं। इस मूवी के साथ उन्होंने इस बार साउथ और बॉलीवुड का मेशअप किया है। इसमें कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी ने साथ में काम किया है। इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इससे सभी को काफी उम्मीदें थीं। ऐसे में आपको बता रहे हैं कि ये उन उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी है। पढ़िए रिव्यू…

मेरी क्रिसमस की रात और एक साजिश

फिल्म की कहानी की शुरुआत मेरी क्रिसमस से होती है, जो कि सस्पेंस और क्राइम के साथ स्क्रीन पर परोसी गई है। शुरुआत में तो इसे देखकर ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल होगा कि आखिर इसकी कहानी क्या होने वाली है। थोड़ी देर के लिए सिर थोड़ा चकरा जाएगा। मगर जैसे-जैसे कहानी बढ़ती और सस्पेंस भी बढ़ता जाता है। आपकी क्यूरोसिटी भी बढ़ती जाएगी। लेकिन, कुछ-कुछ समझ में जरूर आने लगेगा। मूवी की पूरी स्टोरी मेरी क्रिसमस की रात और साजिश पर बुनी गई है। कहानी कभी हंसाती है तो कभी सोचने पर मजबूर कर देती है कि अब क्या? फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की सबसे बड़ी बात ये है कि ये पुरानी बॉलीवुड मूवीज की याद दिलाती है और ये बीच-बीच में 70 के दशक की याद दिला देती है। इसमें आप मुंबई नहीं बल्कि बॉम्बे को देखेंगे। मूवी को लेकर कहना गलत नहीं होगा कि इसकी कहानी को पुराने सेट के साथ नए अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है।

फिल्म की जान हैं विजय सेतुपति, क्या कर रहीं कटरीना कैफ?

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के जरिए विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ में दिखी। विजय को अक्सर उनके गुस्सैल अंदाज में देखा गया है। वो इंडस्ट्री में दमदार विलेन के तौर पर जाने जाते हैं मगर इस बार उन्होंने लीक से हटकर काम किया है। थोड़े रोमांटिक अंदाज में दिखे हैं। इसमें एक्टर एल्बर्ट और कटरीना ने मारिया का रोल अदा किया है। वो खुद को इसमें दुबई रिटर्न्स बताते हैं मगर उनकी सच्चाई कुछ और होती है। उन्होंने अपने किरदार को जीया है। वहीं, कटरीना भी उनसे जरा भी कम नहीं रहीं। उनकी साजिश और सस्पेंस आपको कुर्सी से बांध रखता है। इसके साथ ही दोनों स्टार की केमिस्ट्री तो कमाल की होती है। इसके साथ ही फिल्म में संजय कपूर भी हैं, जिन्होंने विनय पाठक का रोल प्ले किया है। वो थोड़ी देर के लिए स्क्रीन पर आते हैं और हंसाने के साथ-साथ सारा सस्पेंस ही खोल जाते हैं। वहीं, राधिका आप्टे भी हैं। उन्होंने इसमें कैमियो किया है।

कसे हुए डायरेक्शन के साथ कमजोर फर्स्ट हाफ

अब बात आती है फिल्म के डायरेक्शन की तो डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने कसा हुआ निर्देशन किया है, जो आपको कुर्सी के बांधे रखने में मदद करता है। ऐसी सस्पेंस ड्रामा फिल्मों में निर्देशन के साथ-साथ बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमेटोग्राफी का काफी अहम रोल होता है। इसका बैकग्राउण्ड म्यूजिक कमाल का है, जो कि कहानी को सिचुएशन के साथ जोड़ता है। सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है। हर पहलू को शानदार तरीके से स्टेप बाय स्टेप दिखाया गया है। फिल्म के सेट में बॉम्बे के तौर पर बनाया गया है। लेकिन, इसका फर्स्ट हाफ कहीं ना कही कमजोर लगता है। इंटरवल आ जाता है पता ही नहीं चलता है। यहां इसका क्लाइमेक्स थोड़ा कमजोर साबित होता है। लेकिन, सेकंड हाफ थोड़ा इंटरेस्टिंग होता है।

श्रीराम राघवन ने अपने बेहतरीन डायरेक्शन के जरिए कहानी को कहने की पूरी कोशिश की है। मगर कई कमजोर कड़ियां इसे ऊबाऊ बना देती हैं। फिल्म की कहानी कहीं-कहीं आपको इससे बांधने की कोशिश करती है और बांधती भी है मगर बीच-बीच में ये लय खोने लगती है। ऊबाऊ सी लगने लगती है।

‘मेरी क्रिसमस’ के गाने

विजय सेतुपति और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ गाने भी कमाल के हैं, जो दोनों स्टार्स के पनपते प्यार को दिखाता है। इसमें एक गाना ‘रात अकेली’ है, जिसे आप काफी पसंद करने वाले हैं। ये बेहद ही रोमांटिक सॉन्ग है। वहीं, फिल्म में एक ऐसा सस्पेंस क्रिएट होगा जब 70 के दशक का एक गाना बजता है। इसके बोल ‘जब अंधेरा होता है…।’ वैसे तो इसे राजेश खन्ना पर फिल्म ‘राजा रानी’ में फिल्माया गया था। मगर इसकी थोड़ी झलकियां ‘मेरी क्रिसमस’ में भी दिखाया गया है।

फिल्म देखनी चाहिए या नहीं

बहरहाल, अब आते हैं फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को देखने पर। अब सबके मन में सवाल होगा कि इसे देखना चाहिए या नहीं। तो इस पर हम कहना चाहेंगे कि अगर आप सस्पेंस ड्रामा फिल्म के प्रेमी हैं तो बिल्कुल देख सकते हैं। ये पैसा वसूल फिल्म है। फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे हैं, जो पुरानी बॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाते हैं। सबसे खास है कि इसमें आप मुंबई नहीं बॉम्बे को महसूस करने वाले हैं। वहीं, अगर आप एक्शन प्रेमी हैं और आपकी नजर में विजय सेतुपति का एक्शन अंदाज है और उसी उम्मीद से जा रहे हैं तो फिर ये आपके लिए ऊबाऊ हो जाएगा।