Bollywood Celebs Christmas Celebration 2023: साल 2023 का आखिरी फेस्टिवल क्रिसमस (Christmas Celebration 2023) 25 दिसंबर को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच इसके जश्न की धूम देखने के लिए मिली। इस मौके पर सभी ने सोशल मीडिया पर अपने यादगार लम्हों की तस्वीरों को शेयर किया है। वहीं, इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक के नाम शामिल हैं। उन्होंने यादगार लम्हों की फोटोज को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है तो ऐसे में चलिए तस्वीरों के जरिए आपको बताते हैं किस सेलेब ने इसे कैसे मनाया है।

आलिया भट्ट संग रोमांटिक हुए रणबीर कपूर

क्रिसमस सेलिब्रेशन के मौके की तस्वीरें आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस वाइफ के साथ रणबीर कपूर रोमांटिक हो रहे हैं। इसमें दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस को तस्वीरों में बेहद ही खुश देखा जा सकता है। सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही आलिया ने क्रिसमस की फैंस को ढेरों शुभकामनाएं दी है।

अनन्या पांडे ने नए घर में मनाया जश्न

इस लिस्ट में अनन्या पांडे का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपने नए घर में क्रिसमस का जश्न मनाया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में नया घर लिया है, जिसमें वो शिफ्ट हो गई हैं और अब उन्होंने यहां पर दोस्तों के साथ क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया है। तस्वीरों में उनके साथ कुछ और लोग नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे को उन्होंने छुपाया हुआ है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘अपने नए घर में पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन।’

पत्नी कियारा को kiss कर सिद्धार्थ ने लुटाया प्यार

इसके साथ ही क्रिसमस के मौके पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्रा पर सेलिब्रेशन की फोटो को शेयर किया है। इसमें देख सकते हैं कि एक्ट्रेस वाइफ पर सिद्धार्थ मल्होत्रा खूब प्यार लुटा रहे हैं। वो उन्हें Kiss कर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों को मैचिंग कलर के आउटफिट में देखा सकता है। रेड कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

परिणीति चोपड़ा ने हसबैंड को बताया अपना सैंटा

वहीं, क्रिसमस के खास मौके पर परिणीति चोपड़ा की एक फोटो हसबैंड राघव चड्ढा के साथ सामने आई है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने पति को अपना लाइफटाइम सैंटा बताया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में एक्ट्रेस को राघव पर लुटाते हुए देखा जा सकता है। इसमें उनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।

डायना पेंटी ने यूं मनाया जश्न

एक्ट्रेस डायना पेंटी ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें उन्हें वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस देखा जा सकता है। फोटोज में वो Xmas ट्री के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर की है।

हंसिका मोटवानी ने पति संग मनाया क्रिसमस

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो हसबैंड सोहेल कथुरिया के साथ जश्न मना रही हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति के साथ क्वालिटी टाइम तो स्पेंड किया ही साथ ही अपने हर पल को खूब इन्जॉय किया।

वाणी कपूर और राशि खन्ना ने साथ में किया इन्जॉय

इसके साथ ही एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने साथ में क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज को वाणी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। वो साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही हैं। तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने सभी को क्रिसमस विश भी किया है।