Mere Pyare Prime Minister Review: राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी में एक 8 साल का बच्चा एक हादसा होने के बाद प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख मिलने की गुहार लगाता है। फिल्म में रासिका अगाषे, सोनिया अल्बिजुरी, आदर्श भारती, अंजलि पाटिल और अतुल कुलकर्णी लीड भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर उत्साह बढ़ गया था।

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि 8 साल की कन्हू जो मुंबई के स्लम एरिया में अपनी मां के साथ रहता है। कन्हू सुख-सुविधाओं के अभाव में भी अपने दोस्तों और मां के साथ खुश है। लेकिन एक दिन उसकी मां के साथ कुछ ऐसा होता है कि उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। छोटे से बच्चे का भगवान से भी विश्वास उठ जाता है। मां के लाख बार कहने पर भी कन्हू भगवान के सामने सिर झुकाने के लिए तैयार नहीं होता है। कन्हू का मानना है कि जो भी हुआ है, वह सब भगवान ने किया है। इसके बाद अपनी फरियाद को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए नन्हा कन्हू उन्हें चिट्ठी लिखता है।

‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म का ट्रेलर कई सारे सवाल मन में उठाता है। क्या नन्हा कन्हू की चिट्ठी प्रधानमंत्री तक पहुंच पाएगी। क्या कन्हू को पीएम से मिलने का मौका मिलेगा। क्या होगा जब पीएम तक कन्हू की चिट्ठी पहुंचेगी। एक्टिंग की बात करें तो फिल्म में अंजिल पाटिल ने सरगम का रोल अदा किया है। अंजिल ने अपनी रोल के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है तो वहीं नन्हे कन्हू ने भी अपने एक्सप्रेशन्स से कमाल कर दिखाया है। फिल्म का निर्माण राकेश ओमप्रकाश मेहरा, राजीव टंडन और अर्पित व्यास ने मिलकर किया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)