मास्टरशेफ इंडिया लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो है। हालांकि फैंस शो से कई बार नाराज भी दिखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि शो के जजेस कुछ प्रतियोगियों के साथ पक्षपात करते हैं। जज गरिमा अरोड़ा, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। खैर, अगर सोशल मीडिया पर चल रही हालिया रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो गरिमा अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं गरिमा अरोड़ा
पायलट राहुल वर्मा से शादी करने वाली फेमस शेफ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। बता दें कि कपल की एक बेटी है, जिसे वे बहुत प्यार करते हैं। फैंस इस बात से खुश हैं कि गरिमा अरोड़ा के घर नन्हीं खुशियां आने वाली हैं। हालांकि अभी इस कपल ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
गरिमा की बात करें तो वो भारत की मशहूर शेफ में से एक हैं। वह नवंबर 2018 में मिशेलिन स्टार जीतने वाली पहली महिला शेफ बनीं। उन्हें मास्टरशेफ इंडिया में उनके प्यारे स्वभाव के लिए जाना जाता है।
हालाँकि, गरिमा अरोड़ा पर फैंस कई बार नाराज भी हुए, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो शो के कुछ प्रतियोगियों के प्रति पक्षपात करती हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब जजेस ने एक शाकाहारी घरेलू कुक प्रिया अरुण को मछली बेस्ड मील में मछली की जगह पर पनीर डालने की अनुमति दी जबकि दूसरे प्रतियोगियों के साथ ये नहीं हुआ। फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन खिताब जीतता है और दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
मास्टरशेफ टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कुकिंग शो में से एक है। भारत के अलावा, इसका एक यूके संस्करण, ऑस्ट्रेलियाई संस्करण, एशियाई वर्जन भी है। भारतीय वर्जन को रणवीर बराड़, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा जज करते हैं।
नयनज्योति सैतिया बने मास्टरशेफ 7 के विनर? तस्वीर हुई लीक
बीते दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो रही है जिसमें नयन ज्योति सैतिया को मास्टर शेफ की ट्रॉफी उठाए देखा जा सकता है, कहा जा रहा है कि सीजन 7 का खिताब नयन ज्योति को ही मिला है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। और पढें