Masaba Gupta Welcome Baby Girl: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने इसी साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति सत्यदीप मिश्रा के साथ कई फोटोज शेयर की थीं और अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत भी कर लिया है। जी हां, मसाबा-सत्यदीप माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट करके फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

दशहरा के खास दिन पर उनकी बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर ने फैंस को लाडली की पहली झलक भी दिखा दी है। यह खबर सुनने के बाद उनके चाहने वाले और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस-फैशन डिजाइनर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहले उन्होंने लिखा कि हमारी बहुत ही स्पेशल लिटिल गर्ल, एक बहुत ही खास दिन पर आई है। इसके बाद उन्होंने नीचे आज की तारीख यानी 11.10.2024 लिखा है।

बेटी की दिखाई पहली झलक

जन्म के पहले दिन ही मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनकी लाडली के पैरों की झलक देखने को मिल रही है।

सेलेब्स ने दी मसाबा को बधाई

बता दें कि जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई देने लग गए। बी-टाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई”। शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि बधाई हो माय डार्लिंग। सोनम कपूर ने कमेंट किया कि मैं बहुत एक्साइटेड और खुश हूं। इनके अलावा अथिया शेट्टी, मौनी रॉय, बिपाशा बासु समेत कई स्टार्स ने रिएक्ट किया।

2023 में की थी दोनों ने शादी

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने पिछले साल 2023 के जनवरी महीने में शादी की थी। बता दें कि मसाबा और सत्यदीप दोनों की ही दूसरी शादी थी। इस कपल ने एक निजी समारोह में शादी की। कुछ दिनों पहले मसाबा ने मैटरनिटी फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी जमकर तारीफ भी की थी।