पिछले कई दिनों से मार्कण्डेय काट्जू के लगातार लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर निशाना साध रहे हैं। उनका कहना है कि वाराणसी के लंका की पुलिस उन्हें खोज रही हैं और वो फरार हैं। हर रोज वो तरह-तरह की कविताएं नेहा सिंह राठौर के लिए लिख रहे हैं, जो नेहा सिंह राठौर की कविता ‘का बा’ की तर्ज पर ही लिखी गई है।

ताजा पोस्ट जो मार्कण्डेय काट्जू ने किया है उसमें उन्होंने नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु की नल-नील से तो कपिल सिब्बल की तुलना हनुमानजी से की है।

यहां पढ़ें मार्कण्डेय काट्जू की कविता:

नेहा सिंह राठौर फरार बा?
ओका लंका पुलिसवा धरे बा?
कुछ समझ में नइखे आवत।
हम ओका ई संदेशवा भेजत बानी—

चिंता मत करा, घबरइहा मत।
तोहरा नैया के खेवइया खुद रामजी हउवें।
वानर सेना (मतलब विरोधी दल) तोहरा बाचावे खाती निकलल बा।
नल-नील (हिमांशु) सागर पार करे खाती सेतुवs बनावत बा।
हनुमानजी (कपिल सिब्बल) तोहरा छुड़ावे खाती उड़त आवत बाड़न,
जइसन ऊ अशोक वाटिका में सीतामइया से मिले गइल रहलन।

अब चुपचाप बइठल रहs,
बहुते रंगबाजी मत करs।
आ ई मंत्र जपत रहs—
‘भूत-पिसाच (पुलिसवा) नजदीक ना आवे,
जब महाबीर जी के नाम सुनावे

हरि ओम।”

‘इस देशद्रोही लैब का संचालक कौन है?’ पतंजलि का घी सैंपल टेस्ट में हुआ फेल तो नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज- सरकार ED की रेड कब…

इससे पहले एक और पोस्ट करके मार्कण्डेय काट्जू ने कहा था कि नेहा सिंह राठौर उन्हें वाट्सअप पर कॉल करके कविता हटाने की बात कह रही हैं।

‘जब तुम जेल में होगी मैं तुम्हारे लिए अंडा, मुर्गी, मछली…’, पूर्व जस्टिस मार्कण्डेय काट्जू ने फिर साधा नेहा सिंह राठौर पर निशाना