आज 15 फरवरी को एक्सप्रेशंन क्वीन मनोरमा की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 16 अगस्त 1926 को हुआ था और निधन साल2008 में 15 फरवरी को हुआ। आज टेक्नोलॉजी के दौर में लोग अपने स्मार्ट फोन से तरह-तरह के इमोजी भेजते हैं। जिनसे उनकी भावनाएं पता चलती हैं। लेकिन आज से कई साल पहले मनोरमा के अलग-अलग एक्सप्रेशंस आज के उन इमोजी को फेल करते हैं।
उनके मजेदार एक्सप्रेशन स्मार्टफोन ते इमोजी से कई गुना बेहतर हुआ करते थे। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ हावभाव दर्शकों को खूब पसंद आते थे। मनोरमा का नाम एरिन आइजैक डेनियल्स था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी, तब उन्हें बेबी आइरिस के नाम से जाना जाता था। लेकिन जब वह बड़ी हुईं और उन्होंने साल 1941 में बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म की थी।
मनोरमा ने अपने करियर में कुल 160 फिल्में की थी, उनकी आखिरी फिल्म साल 2005 में आई थी, जो थी ‘वाटर’। उन्होंने हिंदी सिनेमा को अपने जीवन के छह दशक दिए, जिसके लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।
वैसे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर हिरोइन की थी। लेकिन बाद में वह कॉमिक रोल में आने लगीं। धीरे-धीरे उन्होंने नेगिटिव रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम किया। ‘सीता और गीता’, ‘एक फूल दो माली’, ‘दो कलियां’, ‘हाफ टिकट’, ‘दस लाख’, ‘झनक-झनक पायल बाजे’,’मुझे जीने दो’, ‘महबूब की मेहंदी’, ‘कारवां’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ और ‘लावारिस’जैसी फिल्मों में काम किया है।
मनोरमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर राजन हकसर के साथ शादी की थी। जो बंटवारे के बाद मुंबई रहने लगे थे। राजन एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी थे।
