बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) आज इस दुनिया में नहीं हैं। 4 अप्रैल, 2025 को उनका निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। एक्टर की अंतिम यात्रा में उन्हें श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। अभिनेता के जाने की वजह से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। आज वो भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, वह हमेशा अपनी फिल्मों के लिए याद किए जाते रहेंगे। उन्हें देशभक्ति फिल्में करने की वजह से ही भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए वो लंदन एक महीने बाद पहुंचे थे।

दरअसल, ये किस्सा मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ से जुड़ा है। इसकी शूटिंग के लिए उन्हें ब्रिटेन जाना था। अब फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जाना था तो इसके लिए फ्लाइट लेना पड़ता। लेकिन, मनोज इससे ट्रैवल करना ही नहीं चाहते थे। क्योंकि वजह थी कि उनको डर लगता था। इसलिए, वो फ्लाइट से ट्रैवल तक नहीं करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने नया तरीका निकाला था। उन्होंने प्लेन की बजाय शिप से लंदन जाने का फैसला किया था। वीरल बयानी की मानें तो फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ की शूटिंग से जुड़ा किस्सा प्रोड्यूसर ने बताया था।

‘पूरब और पश्चिम’ के प्रोड्यूसर ने बताया था कि मनोज कुमार ने लंदन शिप से जाने का फैसला किया था और वो पानी के जहाज से लंदन एक महीने बाद पहुंचे थे। वहीं, बाकी टीम मेंबर एक महीने के बाद फ्लाइट से गए थे।

प्लेन में ट्रैवल के बाद हो जाता था बुरा हाल

इसके साथ ही अगर आईएमडीबी ट्रिविया की मानें तो मनोज कुमार को प्लेन से डर लगता था और ये डर इस कदर होता था कि उन्हें बुखार आ जाता था। वो काफी तकलीफ में आ जाते थे। प्लेन के सफर के बाद बुखार के साथ ही उनके चेहरे पर दाने भी आ जाते थे। इसलिए वो प्लेन से ट्रैवल करना अवॉइड करते थे।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ को 70 के दशक में रिलीज किया गया था। इसके निर्माता खुद मनोज कुमार थे और इसमें उन्होंने अभिनय भी खुद ही किया था। इसमें उनके साथ सायरा बानो, प्राण, प्रेम चोपड़ा, अशोक कुमार और विनोद खन्ना जैसे स्टार्स लीड रोल में थे। गौरतलब है कि 2007 की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ को इसी फिल्म से प्रेरित माना जाता है।

राजकीय सम्मान की साथ हुई अंतिम विदाई

आपको बता दें कि मनोज कुमार की अंतिम विदाई 5 अप्रैल, 2025 को हुआ। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इसमें अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, राज बब्बर जैसे अन्य सेलेब्स पहुंचे थे।

Sikandar Box Office Collection Day 7: 7वें दिन भी 100 करोड़ की कमाई से चूकी सलमान खान की ‘सिकंदर’? जानिए क्या कहते हैं कमाई के आंकड़े