मुंबई में बीते दिन तेज आंधी आई। धूल भरी आंधी के बीच घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर जा गिरा। इस दौरान कुछ कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तकरीबन 14 लोगों की मौत हो गई।
वहीं 86 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे इस मौसम का आनंद लेती नजर आईं। अभिनेत्रियों के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अंकिता लोखंडे और मन्नारा ने शेयर किए वीडियो
मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस मुंबई की पहली बारिश के मजे लेती नजर आ रही हैं। बारिश में भीगते हुए मन्नारा जमकर डांस किया। वो मस्ती में इतना खो गई कि रेलिंग पर खड़ी भी खड़ी हो गईं। इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
मन्नारा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘शूटिंग के बीच में से पहली बारिश का मजा ले रही हूं।’ दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे ने भी एक वीडियो शेयर किया है।
जिसमें वह अपने घर की बालकनी में नजर आ रही हैं। वीडियो के शुरुआत में वह काफी एंजॉय करती दिखीं। लेकिन वह थोड़ी देर बाद बदलते मौसम को देखकर डर जाती हैं। और कहती हैं कि ‘यह क्या है?’इसके बाद वह मौसम का मजा लेते हुए कहती हैं कि ‘आई लव इट’।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि ‘वहां लोगों का हाल बुरा है क्योंकि उनके दुकान या मकान चौपट हो गए, और ये यहां मौसम के मजे ले रही हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘इनको एहसास ही नहीं कि कितने के घर बिखर गए हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘लोग मर रहे हैं और इनके लिए ये मौसम मजे करने के लिए है।’ एक यूजर ने मन्नारा को ट्रोल करते हुए लिखा कि ‘अरे नीचे उतर आओ तूफान का झटका लगा तो गिर जाओगी मेंटल।’