बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं रहा। कई सालाों बाद साल 2023 में प्रियंका ने खुद बताया था कि एक वक्त था जब बॉलीवुड में उन्हें कॉर्नर किया जा रहा था। लोग उन्हें कास्ट नहीं कर रहे थे। अब फिल्म ‘दोस्ताना’ के वक्त का एक किस्सा सामने आया है, जब मनीष मल्होत्रा ने प्रियंका की बुराई वाला मैसेज गलती से उन्हीं को भेज दिया था, जिसे पढ़कर प्रियंका खूब रोई थीं।

लेहरे रेट्रो के साथ प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खास बातचीत की, इस दौरान अनुभवी पत्रकार भारती एस प्रधान ने उन्हें फिल्म ‘दोस्ताना’ के वक्त का किस्सा सुनाया। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘दोस्ताना’ में प्रियंका और मनीष मल्होत्रा ने पहली बार काम किया था, भले ही उस वक्त प्रियंका एक जानी मानी स्टार बन चुकी थीं, लेकिन मनीष मल्होत्रा के साथ उनका मेल नहीं खाया। जब प्रियंका ने ‘देसी गर्ल’ गाना किया तो करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को मैसेज किया और जल्द फिल्म सिटी बुलाया।

भारती एस प्रधान ने कहा कि करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को मैसेज किया, “फिल्म सिटी आ जाओ, लास्ट डे है, इससे तुमको छुटकारा मिल जाएगा।” इसके बाद मनीष ने उन्हें मैसेज करने की बजाय गलती से प्रियंका को ही भेज किया, जिसे पढ़कर वो खूब रोईं। मैसेज था, “शुक्र है प्रियंका के साथ ये मेरा लास्ट डे है।”

प्रधान ने कहा, “जब प्रियंका को ये मैसेज मिला, शुक्र है ये मेरा आखिरी दिन है, छुटकारा मिल जाएगा, वो रोने लगीं।” जब ये सब हो रहा था तो करण ने मनीष को मैसेज किया कि उन्होंने क्या किया जो प्रियंका सेट पर रो रही हैं। तब मनीष को समझ आया कि उन्होंने गलती से मैसेज प्रियंका को भेज दिया।” इसके बाद पत्रकार ने प्रियंका की मां से कहा, “उन्होंने इसे इतनी खूबसूरती से संभाला कि हमेशा के लिए दुश्मन बनने के बजाय, वे सबसे करीबी दोस्त बन गए।”

बता दें कि इस इंटरव्यू में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी को लेकर ढेर सारी बातें की। उन्होंने कहा कि प्रियंका अपनी जिंदगी में निगेटिविटी को जगह नहीं देती हैं। वह इस मामले में अपने दिवंगत पिता, अशोक चोपड़ा की तरह हैं। मधु चोपड़ा के अनुसार, प्रियंका ने अब तक केवल एक व्यक्ति से नाता पूरी तरह से तोड़ा है, और वह व्यक्ति इसका हकदार था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…