कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली की धूम देखने को मिली। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी ने खूब सुर्खियां लूटी थीं। फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियां इस पार्टी में शामिल हुई थी और सभी एक से बढ़कर एक लग रहे थे। हाल ही में कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फराह खान ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी पार्टी के लिए मनीष मल्होत्रा सेलेब्स को खुद के डिजाइन किए हुए कपड़े देते हैं, जिन्हें पहनकर वह लोग उनकी पार्टी में शामिल होते हैं।

कुछ दिन पहले ही फराह खान ने कॉमेडियन भारती और हर्ष लिंबाचिया से उनके पॉडकास्ट में बात की थी। जिसमें फराह ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी की पोल खोल डाली।

भारती ने बॉलीवुड सेलेब्स की दिवाली पार्टी और उनमें आने वाले गेस्ट के महंगे कपड़ों को लेकर सवाल किया था। जिसपर फराह ने कहा कि वह मांगे हुए कपड़े होते हैं। भारती ने पूछा जिन कपड़ों के पहनकर सेलेब्स की पार्टी में जाते हैं और पैपराजी को पोज देते हैं क्या वह पार्टी के होस्ट की तरफ से होते हैं।

इसपर फराह ने बताया कि मनीष मल्होत्रा ने अपनी दिवाली पार्टी के लिए सबको खुद के डिजाइन कपड़े दिए थे। जो पहनने के बाद अगले दिन ही उन्हें वापस करने थे। फराह ने बताया कि हर कोई पार्टीज के लिए मनीष मल्होत्रा से ही कपड़े बनाने को कहते हैं। इससे मनीष मल्होत्रा को भी फायदा होता है। सेलेब्स उनका कलेक्शन पहनते हैं और लोग उनके डिजाइन किए आउटफिट देख पाते हैं। फराह ने कहा कि मनीष मल्होत्रा की पार्टी फैशन शो जैसे होती है और हर कोई वहां शोस्टॉपर होता है।

फराह, करण जौहर की पार्टी में शिमरी पिंक ड्रेस में नजर आई थीं। उस ड्रेस को लेकर भारती ने फराह से सवाल किया। इसपर फराह ने बताया कि वह करण के डिजाइनर ने डिजाइन की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें करण की ओर से कई सारी ड्रेस के साथ डिजाइनर भेजे गए थे।