साउथ फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) इस साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिए और नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म का इंडिया का टोटल कलेक्शन 1137 करोड़ से ज्यादा हो चुका है और वर्ल्डवाइड भी फिल्म का डंका खूब बज रहा है। ये ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही हैं। इस फिल्म की सफलता की चर्चा चारों ओर हो रही है। इसी बीच इसकी चर्चा भोजपुरी में भी पहुंची तो मनीष कश्यप ने भोजपुरी सिनेमा और स्टार्स को लेकर कुछ ऐसा कर दिया , जो कि वायरल हो गया।
दरअसल, सच टॉक्स के एक इंस्टाग्राम पेज से मनीष कश्यप का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वो भोजपुरी फिल्म और स्टार्स समेत ‘पुष्पा 2’ को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब जब इसी बातचीत में बीजेपी मेंबर ने बताया कि यहां ऐसी फिल्में नहीं बन सकती है और ना ही यहां पर अच्छे कलाकार हैं। वीडियो में ये सारी बातें कहते हुए मनीष कश्यप को सुना जा सकता है।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि ‘पुष्पा 2’ की सक्सेस को देखते हुए एंकर ने मनीष से सवाल किया, ‘पुष्पा 2 जैसी फिल्म भोजपुरी में भी बननी चाहिए?’ इस पर मनीष बेबाकी अंदाज में कहते हैं, ‘नहीं बन पाएगा। यहां पर ना उस तरह का बजट और ना ही अच्छे कलाकार हैं। यहां पर सिंगर अच्छे हैं। इसमें कोई शक नहीं। पवन सिंह हैं, वो इंडस्ट्री के एक बेहतरीन सिंगर हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के एकमात्र बेहतरीन इंसान हैं। लेकिन, पुष्पा के तरीके के कलाकार नहीं हैं।’
मनीष कश्यप ने बताया भोजपुरी फिल्मों की कमाई का सच
मनाष कश्यप आगे कहते हैं, ‘पुष्पा 2 का बजट 300 करोड़ है और यहां पर 3 करोड़ में 6 फिल्में बनती हैं। 50 लाख का बजट होता है। सोच लीजिए जमीन-आसमान का अंतर है। यहां पर फिल्म का कलेक्शन जो होता है ना फिर चाहे कितना भी सोशल मीडिया पर काहे ना दिखा दे। कोई कितना भी बोल ले कि इसने उतना कमाया उतना कमाया। लेकिन, सच तो ये है कि 25 लाख से ज्यादा बिजनेस कोई फिल्म कर ही नहीं पाती है। ये लेबल है यहां का।’
साउथ में फ्लॉप रही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’- मनीष कश्यप
इतना ही नहीं, मनीष कश्यप यहीं नहीं रुके। उन्होंने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को साउथ में फ्लॉप बता दिया। उनका कहना है, ‘साउथ में तमिल नाडु का बॉक्स ऑफिस सबसे बड़ा होता है। वहां पर फिल्म कुछ नहीं कर पाई। ये साउथ में फ्लॉप रही है और हिंदी में हिट रही। इसने मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री में भी कुछ नहीं किया। लेकिन, तेलुगु में फिल्म ने पैसा कमाया। जैसे ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी तो अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की गई। अब ये पूरा ड्रामा रचा गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि सारा मीडिया अल्लू अर्जुन पर केंद्रित हो जाए।’ इसे मनीष ने पॉलिटिकल स्टंट बताया। ऐसे में कहीं ना कहीं देख सकते हैं मनीष कश्यप ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया और इसे एक स्ट्रेटजी मान रहे हैं। उनका इशारा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सके।
आपने ‘पुष्पा 2’ और भोजपुरी को लेकर मनीष कश्यप के बयान को तो पढ़ लिया। इसके साथ ही आप ‘पुष्पा 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में भी पढ़ सकते हैं। मूवी ने वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
