बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने साल 1985 में फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। इस फिल्म से उन्होंने लोगों के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इस फिल्म को करीब 37 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी अभिनेत्री और उनकी एक्टिंग को दर्शक याद करते हैं।

मंदाकिनी ने भले ही साल 1985 में अपना फिल्मी सफर बंगाली फिल्म ‘अंतारेर भालोबाशा’ से की थी, लेकिन इसी साल उन्होंने फिल्म ‘मेरा साथी’ के साथ बॉलीवुड में भी इंट्री की थी। इसी साल उन्होंने दो फिल्में और की थी, जिनका नाम ‘आर पार’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ की है। उनकी बाकी की फिल्में तो इतनी नहीं चली थीं लेकिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया था।

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ राज कपूर के डायरेक्शन में बनी थी, जो काफी हिट हुई थी। इस फिल्म ने मंदाकिनी के करियर को रातों-रात उचाईयों पर पहुंचा दिया था। वहीं जितनी तेजी से उनका करियर ऊपर पहुंचा, उतनी ही तेजी से साल 1996 में एक झटके में खत्म भी हो गया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था।

गौरतलब है मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। बाद में उनके पति ने बौद्ध धर्म अपना लिया था और भिक्षु बन गए थे। वहीं अब मंदाकिनी और उनके पति रिनपोचे मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसी के साथ मंदाकिनी योगा भी सिखाती हैं। मंदाकिनी के दो बच्चे भी हैं एक बेटा और एक बेटी। उनके बेटे का नाम रब्बील और बेटी का नाम राब्जे है।

बता दें कि, अभिनेत्री मंदाकिनी पिछले 26 सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन अब वो इस ओर वापस रुख करना चाहती हैं। पिछले साल मीडिया में खबरें सामने आई थीं कि मंदाकिनी कुछ वेबसीरीज मेकर्स के संपर्क में बनी हुई हैं। मंदाकिनी अब पूरे 58 साल की हो गई हैं और वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। आए दिन अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी फैमिली की फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद भी जाती हैं।