Mamta Kulkarni On Mujhko Rana Ji Maaf Karna Song: एक्ट्रेस से महामंडलेश्वर बनी ममता कुलकर्णी इस समय लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सारी चीजें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि क्यों उन्होंने ‘करण अर्जुन’ का फेमस सॉन्ग ‘मुझको राणा जी माफ करना’ किया था।

गाने को लेकर क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?

साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘करण अर्जुन’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी में शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और ममता कुलकर्णी समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म में ममता ने सलमान खान की प्रेमिका का किरदार निभाया था। वहीं, राकेश रोशन की डायरेक्ट की गई इस मूवी की कहानी के साथ-साथ लोगों ने इसके गाने भी काफी पसंद किए थे।

TV Adda: ‘चुप रहने के लिए रिश्वत… ‘, रोजलिन खान ने फिर लगाए Hina Khan पर गंभीर आरोप, एक्ट्रेस ने कैंसर का सच छुपाने के लिए डॉक्टर को दिए पैसे?

‘करण अर्जुन’ का सबसे ज्यादा ‘मुझको राणा जी माफ करना’ सॉन्ग पसंद किया गया था, जो आज भी कई जगहों पर सुनने को मिल जाता है। अब इस गाने पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है और बताया है कि क्यों उन्होंने वह गाना किया था। दरअसल, ममता कुलकर्णी हाल ही में ‘आप की अदालत’ में पहुंचीं, जहां उनसे पूछा गया कि छत पर सोया था बहनोई, मैं तने समझ के सो गई। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कभी कॉल नहीं किया कि सोना क्या, बहनोई क्या और राणा क्या। मुझे कुछ मालूम नहीं।

इसे सुनने के बाद यूजर्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अब चली बिल्ली हज को। बता दें कि एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनने के बाद उन्हें इसी गाने को लेकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इससे पहले ममता कुलकर्णी ने बताया था कि क्यों फेमस स्टार होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि अचानक ऐसा लगा कि ये जो बॉलीवुड इंडस्ट्री है, ये जैसे एक भ्रम है, जैसे एक माया है। ऐसे ही लोग भटकते रहे सब, माया के पीछे और चकाचौंध के पीछे। इसके बाद होस्ट कहते हैं कि क्या करीना-कटरीना सब भटक रहे हैं।

‘हमें भी उनको खुश करना होता है’, वायरल हुआ किसिंग वीडियो तो उदित नारायण ने खुद को बताया डिसेंट, सिंगर बोले- ये सब दीवानगी होती है…