मलयालम टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलयालम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डॉ प्रिया का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं, और वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस 8 महीने प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने हाल ही में अस्पताल में अपनी प्रेग्नेंसी की नियमित जांच कराई थी। इसके बाद उनको दिल का दौरा पड़ा। डॉ. प्रिया का नवजात शिशु फिलहाल आईसीयू में है।

प्रिया की अचानक मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस महज 35 साल की थीं। प्रिया के निधन से हर कोई हैरान है। एक्टर किशोर सत्या ने एक्ट्रेस के निधन की पुष्टी की है।

एक्टर किशोर सत्या ने की पुष्टी

किशोर सत्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि डॉ. प्रिया आठ महीने की प्रेगनेंट थीं और उनका बुधवार को निधन हो गया। बच्चा आईसीयू में है कोई परेशानी नहीं है। कल मंगलवार को वह हॉस्पिटल रेगुलर चेकअप के लिए गई थी। अचानक ही कार्डियक अरेस्ट आ गया। एक मां अपनी इकलौती बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और रो रही थी। प्रिया का पति नन्ना छह महीनों से उनके साथ था और उनकी आंखों में पत्नी को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा था। उनको कोई भी किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। मैं अब भी डॉ प्रिया की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। मैं जब हॉस्पिटल गया और मैंने जो देखा, उससे दुखी हो गया।’

सत्या ने आगे लिखा, ‘मन सवाल दोहराता रहा कि अनुत्तरित सवाल और रंजूषा की मौत की चौंकाने वाली खबर के बाद एक और जब कोई व्यक्ति जो केवल 35 वर्ष का है, इस दुनिया को छोड़ देता है तो मन संवेदना व्यक्त करने की अनुमति नहीं दे पाता।

इन टीवी सीरियल्स से फेमस हुई एक्ट्रेस

बता दें कि प्रिया मलयालम टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थीं। छोटे पर्दे के शानदार कलाकारों में एक्ट्रेस की गिनती की जाती थी। टीवी सीरियल ‘करुथामुथु’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर डॉ प्रिया ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक एक्ट्रेस होने के अलावा वह डॉक्टर भी थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। बताया जा रहा है कि वह तिरुवनंतपुरम के एक हॉस्पिटल में MD कर रही थीं।