मलयालम फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस हनी रोज (Malayalam Actress Honey Rose) अक्सर अपनी फिल्मों, एक्टिंग और लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी देशभर में है और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स के साथ अक्सर लोगों द्वारा बदतमीजी की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में अब साउथ एक्ट्रेस हनी रोज भी कुछ ऐसे ही वाकये का शिकार हुई हैं। उनके पीछे एक शख्स पड़ गया था। अभिनेत्री ने शख्स का इनविटेशन नहीं स्वीकारा तो वो उनके पीछे पड़ गया था। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। चलिए बताते हैं पूरा मामला…

दरअसल, मलयालम एक्ट्रेस हनी रोज ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें इस वाकये का जिक्र किया है और पूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में हैरानी जताते और सवाल करते हुए लिखा कि क्या कुछ लोगों के लिए अमीर होने के कारण अपनी श्रेष्ठता के आधार पर किसी भी महिला को अपमानित करना सही है? उन्होंने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। एक्ट्रेस ने अपनी पीड़ा को जाहिर करते हुए वाकये को लेकर आगे लिखा कि एक शख्स ने उन्हें एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि इनवाइट किया था। पहले तो हनी ने इसके लिए हामी भर ली थी लेकिन बाद में उन्होंने इस समारोह में जाने से मना कर दिया था।

हनी रोज पोस्ट में आगे दावा करती हैं कि इसके बाद शख्स ने बदले की भावना से उनका अपमान करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उस शख्स ने अभिनेत्री की गरीमा को ठेस पहुंचाने के लिए टिप्पणियां की। भद्दे कमेंट्स किए। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर भी बात की और सवाल उठाया कि क्या कानूनी व्यवस्था इस तरह के व्यवहार के खिलाफ कोई सुरक्षा प्रदान नहीं करती? साउथ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया जब उन्होंने शख्स के कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया तो वो शख्स एक्ट्रेस के समारोह में पहुंच गया था और जानबूझकर उन पर टिप्पणियां कर रहा था। इसके साथ ही पीटीआई की मानें तो कोच्चि सेंट्रल पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में भी ले लिया है और पूछताछ जारी है। इसके साथ ही 30 अन्य लोगों से पूछताछ जारी है, जिन लोगों ने पोस्ट शेयर की थी।

मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं हनी रोज

बहरहाल, अगर हनी रोज के बारे में बात की जाए तो 33 वर्षिय अभिनेत्री मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 20 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में ना केवल मलयालम फिल्मों में बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, अभी तक वो हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अपनी साउथ फिल्मों के जरिए उनकी पहुंच हिंदी ऑडियंस तक भी है। इंस्टाग्राम पर वो काफ एक्टिव रहती हैं। यहां पर उनके 4.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इसके साथ ही अगर हनी रोज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बालकृष्ण नंदमुरि की लेडी लव और मां का रोल प्ले किया था। फिल्म एक्शन ड्रामा मूवी थी और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। हनी रोज को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद 2024 में उनकी कोई फिल्म नहीं आई थी। फिलहाल, अब वो 2025 में फिल्म ‘रेचल’ में नजर आने वाली हैं। इससे एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। इसे 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

हनी रोज से जुड़ी इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उनके बारे में पूरी डिटेल्स भी पढ़ सकते हैं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी।