MALANG Trailer Release: आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी पहली बार स्क्रीन पर फिल्म Malang के जरिए साथ नजर आने वाले हैं। न्यू जनरेशन के इन दो सितारों की कैमेस्ट्री को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ऐसे में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। और दिशा के लुक और डायलॉग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दिशा ने ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग बोला है- ‘जान लेना मेरा मजा है।’ सोशल मीडिया यूजर यहां तक कह रहे हैं कि दिशा ना होती तो 40 सेकेंड में ही ट्रेलर स्किप कर जाते। 3 डी इफेक्ट वाली फिल्म के ट्रेलर में एक अलग तरह की तेज हैं। ट्रेलर में फील हो रही रफ्तार दर्शकों को पसंद आ रही है।
दर्शक ट्रेलर देखकर कह रहे हैं कि इस फिल्म में काफी कुछ नया और हटकर होने वाला है।फिल्म में दिशा और आदित्य के अलावा अनिक कपूर और कुणाल खेमु भी हैं। इन दोनों के कैरेक्टर भी काफी शानदार हैं। ट्रेलर में इन चारों कैरेक्टर्स में एक ही बात कॉमन है, चारों को जानें लेना बहुत पसंद है। अब कौन किसकी जान ले रहा है ये तो 7 फरवरी को ही पता चलेगा।
इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुकपोस्टर सामने आया था जो कि काफी बोल्ड एंड क्यूट था। पोस्टर में दिशा आदित्य के साथ दिखाई दीं।पोस्टर में दिशा आदित्य के कंधे पर बैठी दिखीं और उन्हें लिप टू लिप किसी करती नजर आईं। इस पोस्टर को काफी सारे इंट्रस्टिंग रिएक्शन मिले थे। फैंस बोलते दिखे कि पोस्टर ही इतना यूनिक है तो फिल्म भी कमाल ही होगी। फिल्म में आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर कुणाल खेमु भी हैं। इस सभी स्टार्स के पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर को यहां देखें:-

Highlights
ट्रेलर में दिशा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं वो इसके आखिर में कहती दिख रही हैं, जान लेना मेरा मजा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 2मिनट46 सेकेंड के मलंग के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का तड़का साफ देखा जा सकता है। फैंस को इसका एक सीन काफी इंटरेस्टिंग लग रहा हैं, जिसमें दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर अंडर वॉटर लिप टू लिप किस्स करते दिख रहे हैं।
लव फिल्म प्रोडक्शन के साथ इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज प्रेजेंट कर रहे हैं। मोहित सूरी की मल्टीस्टारर फिल्म एक थ्रिलिंग लव स्टोरी है। फिल्म को असिम अरोड़ा ने लिखा है। फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है।
मलंग ट्रेलर की लोग तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इस फिल्म में पहली बार नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों होगा। वहीं फिल्म में 5 गाने शामिल किए गए हैं। भूषण कुमार के अनुसार यह सभी गाने इस साल के सुपरहिट एलबम में एक होने वाले हैं।
दिशा पाटनी और अनिल कपूर को मिल रहे सबसे ज्यादा रिएक्शन: अनिल उम्र के इस पड़ाव में भी हिट एंड फिट हैं। फैंस उनके स्टाइलको देख कर हैरान हैं। वहीं दिशा पाटनी को स्क्रीन पर हर सेकेंड पसंद कियाजा रहा है ऐसा फैंस का कहना है।
फैंस बोल रहे माइंडब्लोइंग ट्रेलर -एक फैन ने लिखा- कास्ट का हर मेंबर कमाल लग रहा है। फिल्म की टीम शानदार है। लेकिन मेरी आंखें तो अनिल कपूर पर ही टिकी रहीं।
मलंग का ट्रेलर देख कर लोग कह रहे हैं-बेस्ट ट्रेलर में से एक बेस्ट। यह अनप्रिडेक्टेबल है। क्या थ्रिलर है। वेलेंटाइन सीजन पर आने वाला है । एक्साइटमेंट है भाई।
मलंग ट्रेलर देख कर लोग मलंग हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के गाने भी शानदार होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मोहित आदित्य के साथ वापसा आए हैं तो यानी आशिकी 2 जैसे हिटगाने ही लाएंगे। दर्शकों की उम्मीदों पर Malang कितनी खरी उतरती है ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है।
क्या थ्रिलर है..ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोमांस का एंगल डाल कर क्या थ्रिलर क्रिएट किया है। वाह।
दिशा पाटनी को बिकिनी में देखना बोल पड़े फैंस- दिशा पाटनी फिल्म में काफी अहम किरदार निभा रही हैं। दिशा को लेकर कुछ लोग कह रहे हैं कि दिशा हर बार एक जैसी बन कर आ जाती हैं। तो वहीं फैंस दिशा के लिए कह रहे हैं कि दिशा की अदाएं हर बार नई होती हैं। वह बागी सीरीज में भी अलग दिख रही थीं। भारत में भी उनका अंदाज अलग था। और अब वह Malang में भी अलग अवतार में नजर आ रही हैं।
दर्शक Disha Patni ने खासा इंप्रेस हैं। दिशा यूं तो आए दिन बिकिनी अवतार में नजर आती हैं। लेकिन फिल्म मलंग में उनका अवतार और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दिशा के फैंस कह रहे हैं कि 'समंद से नहा कर आते हुए कातिल लग रही हैं दिशा पाटनी। तो कुछ फैंस दिशा के लिए गाना गा रहे हैं- समंदर में नहा के और भी नमकीन हो गई हो.
Malang के ट्रेलर को देख कर फैंस कह रहेहैं कि मोहित सूरी एक बार फिर से आ गए हैं आदित्य रॉय के साथ अब फिल्म देखने में बहुत मजा आने वाला है। मोहित आदित्यके साथ फिल्म आशिकी 2 बना चुके हैं। वह आदित्य की पहली फिल्म थी। दर्शकों ने इस फिल्म में आदित्य के काम की खूब तारीफ की थी। इसके बाद अब एक बार फिर से आदित्य अपना वही चार्म बिखेर पाएंगे फैंस ऐसी आशा कर रहे हैं।