Malang-Unleash the Madness Review: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग (Malang) का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी इन्हीं चारों किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। फिल्म में आदित्य एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसकी लाइफ स्टेबल नही है और वो अपनी लाइफ में आई उथल-पुथल को खत्म करने की कोशिश में लगा है।
वहीं फिल्म में अनिल कपूर का किरदार काफी दिलचस्प है क्योंकि वो एक ऐसा पुलिसवाला है जो कानून को नहीं मानता। वहीं अगर दिशा पाटनी की बात करें तो दिशा अपने रोल में फिट बैठती हैं और पूरी फिल्म में दिशा बेहद आकर्षक और ग्लैमरस लगी हैं। कुणाल खेमू ने भी अपने रोल को बखूबी निभाया है। फिल्म के गाने शानदार हैं जो आपको सीट से बांधे रहेंगे वहीं मोहित सूरी ने अपने निर्देशन से एक बार फिर बड़े पर्दे पर अच्छी कहानी प्रदर्शित की है।
Highlights
अद्वेत, सारा से अपनी गोवा ट्रिप के दौरान मिलते हैं। वे थोड़े शर्मिले होते हैं लेकिन सारा, लंदन से इंडिया आईं एक आजाद और खुशमिजाज लड़की होती है। सारा पहली बार भारत आई होती हैं और वे अपनी लाइफ मजेदार अंदाज में जीना चाहती हैं। दोनों को प्यार होता है और फिल्म में रोमांस दिखाया जाता है।
गोवा की ट्रिप में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है।
5 साल बाद दो पुलिस ऑफिसर अंजनि अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल रॉड्रिक्स (कुणाल खेमू) अद्वैत की तलाश में हैं लेकिन उसने किया क्या है इसी के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है।
मैं खुद को 'मलंग' की सारा के सबसे करीब पाती हूं। यह किरदार काफी आधुनिक है। हर चीज की आजादी देता है। खुलकर जिंदगी जीता है। इससे पहले के मेरे किरदार अब तक मुझसे काफी अलग रहे हैं। मैं आजाद हूं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हूं।
फिल्म का म्यूजिक अच्छा है और इसके गाने पहले ही काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म देखने के बाद भी आपको इसके गाने याद रहेंगे।
डायरेक्टर मोहित सूरी ने पूरी फिल्म पर पकड़ बनाए रखी है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है और इसकी शुरुआत ही जबरदस्त ऐक्शन सीन से होती है।
लंबे समय बाद कुणाल खेमू को एक अच्छा रोल मिला है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है।
5 साल बाद दो पुलिस ऑफिसर अंजनि अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल रॉड्रिक्स (कुणाल खेमू) अद्वैत की तलाश में हैं लेकिन उसने किया क्या है इसी के इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है।
गोवा की ट्रिप में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है।