बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने तलाक और अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर तो कभी अपने आइटम सॉन्ग को लेकर। इसी के साथ सोशल मीडिया अर्जुन कपूर के साथ अक्सर उनकी फोटो और वीडियो भी देखने को मिलते रहते हैं। वहीं एक बार फिर वो फिल्मों में ‘आइटम सॉन्ग’ करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि आइटम सॉन्ग करने की उनकी कोई ठोस योजना नहीं थी।

इस इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो आइटम सॉन्ग करेंगी लेकिन उनकी करीबी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान के आग्रह पर उन्होंने फिल्म ‘दिल से’ के ‘छैय्या छैया’ सॉन्ग करने का फैसला किया। मलाइका, जिन्होंने तब से लेकर अब तक कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए हैं, उन्होंने इन आइटम नंबर का बचाव करते हुए कहा और ये सुझाव दिया कि वो भारतीय फिल्मों की रंगीन और जीवन से बड़ी प्रकृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मालिक अरोड़ा हाल ही में नम्रता जकारिया के पोडकास्ट, टेल मी हाउ यू डिड इट में शामिल हुई थीं। उस दौरान मलाइका अरोड़ा ने कहा कि ये प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए बहुत अच्छा था। वो न केवल फराह, बल्कि सह-कलाकार शाहरुख खान, निर्देशक मणिरत्नम, संगीतकार एआर रहमान और छायाकार संतोष सिवन के साथ काम करने वाली थीं। साथ ही उन्हें कुछ ऐसा करने के लिए कहा गया, जो उन्हें पहले से ही पसंद था।

मलाइका आगे कहती हैं ‘ये हमारी फिल्में हैं, हमें इस सच को छुपाना नहीं चाहिए। इस सच के बारे में शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। हमारी फिल्में जीवन का उत्सव हैं, वो जीवन से बड़ी हैं। हां आज के समय में अवधारणा वास्तव में कम हो गई है। क्योंकि ऑब्जेक्टिफाई न करने आदि पर इतना जोर है। लेकिन मैंने किया, और मैं उन सभी गानों का हिस्सा थीं क्योंकि मुझे वो बेहद पसंद था’।

बता दें, मलाइका अरोड़ा को छैय्या छैय्या के अलावा, मलाइका ‘मुन्नी बदमान हुई’, ‘अनारकली डिस्को चली’, और कई अन्य हिट नंबरों में भी दिखाई दी हैं। इसी के साथ वो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे रियलिटी शो में जज के रूप में भी दिखाई देती हैं।