Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसके चलते मलाइका और अरबाज के बीच दूरियां आ गईं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) को अपने और अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया था कि अरबाज और मलाइका दोनों ही इस रिश्ते से खुश नहीं थे।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर से उनके रेडियो शो ‘व्हाट वुमन वॉन्ट’ में अपने दिल की बात कही थी। मलाइका ने करीना को बताया था कि उनकी फैमिली उन्हें काफी सपोर्ट करती हैं। डिवॉर्स के वक्त भी उनकी फैमिली ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। मलाइका ने कहा था कि बच्चों को अच्छे वातावरण में पलना बढ़ना चाहिए।

अपने ‘अनहैप्पी’ रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके ऐसे रिलेशनशिप से उनके आसपास की चीजें खराब हो रही थीं। मलाइका ने अपने स्टेटमेंट में कहा था- ‘इस सिचुएशन में हम दो ही इंसान थे। हम दोनों एक दूसरे को बहुत नाखुश कर रहे थे। यह हर किसी पर असर डाल रहा था जो हमारे आसपास था।’

बता दें, इन सभी खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन की शादी खबरें भी तेज हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के फैन्स के बीच ये चर्चा जारी है की 18 से 22 अप्रैल के बीच दोनों गोवा में शादी कर सकते हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन को साथ में लंच-डिनर डेट पर साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं कपल छुट्टियां मनाने मुंबई से बाहर भी जाता देखा गया है।

हाल ही में मलाइका अपनी फ्रैंड्स के साथ मालदीव्स एंजॉय करने गई थीं। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका के साथ इस दौरान अर्जुन कपूर भी थे। खबरें हैं कि मलाइका मालदीव्स अपने दोस्तों के साथ बेचलरेट पार्टी मनाने गई थीं। इस दौरान इस गर्ल गैंग को अर्जुन कपूर ने भी जॉइन किया।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)