Malaika Arora and Arjun Kapoor Trolled: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
वीडियो में मलाइका अरोड़ा फिल्म ‘दिल से’ गाने चल ‘छैया छैया’ में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ मलाइका ने कैप्शन लिखा- वर्ल्ड हेल्थ डे के दिन मेरी पूरी टीम ने ‘छैया छैया’ में जमकर धमाल मचाया। शुक्रिया मेरी टीम। व्हाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहीं मलाइका अरोड़ा ने पोनी टेल बांधी हुई है। मलाइका का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- अर्जुन सही खेल गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अर्जुन कहां है, क्या वह तुम्हारी टीम का हिस्सा नहीं है। वहीं एक यूजर ने मलाइका पर पैसों के लिए अर्जुन से रिश्ता जोड़ने का आरोप लगाया। यूजर ने लिखा कि सलमान के परिवार ने मलाइका को पूरी तरह से बॉयकाट करने का फैसला लिया है। बताओ कोई कैसे मलाइका का सपोर्ट कर सकता है? एक यूजर लिखता है- दीदी आपका छोटा बेटा अर्जुन कहां है?
बीते सप्ताह ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालद्वीप में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। मलाइका की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए फराह खान ने लिखा था कि तुम्हारी तस्वीरें खींच कौन रहा है? फराह को रिप्लाई देते हुए कई यूजर्स ने अर्जुन कपूर का नाम लिया था। इसके बाद अर्जुन कपूर ने भी मालद्वीप से तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद फराह ने लिखा कि मुझे मेरा जवाब मिल गया। इन दिनों बी-टाउन में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की भी अफवाह है। कहा जा रहा है कि कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।