मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने योगा और फोटोज के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक इंफ्ल्यूंसर हैं जो अपनी खूबसूरती और बोल्ड कंटेंट से मलाइका अरोड़ा को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। टिक टॉक, टकाटक औऱ इंस्टा रील्स में फेमस हिना पंचाल के वीडियोज और फोटोज देख कर उनके फैंस अकसर उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती से करते हैं।

हिना भी मलाइका अरोड़ा की तरह अपने बोल्ड और सेक्सी लुक के लिए काफी पॉपुलर हैं। आए दिन हिना अपनी बोल्ड और ब्यूटीफुल तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। लेकिन 26 जून के बाद से उन्होंने अपने इंस्टा पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।

दरअसल, एक्ट्रेस पिछले दिनों हिना तब खबरों में आई थीं जब एक रेव पार्टी में छापे के दौरान उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना पंचाल को 27 जून 2021 को महाराष्ट्र के इगतपुरी से गिरफ्तार किया गया था।

नासिक पुलिस ने एक रेव पार्टी में छापा मारा था जिसमें हिना को भी गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब तक एक्ट्रेस को जमानत नहीं मिली है। खबरों की माने तो पार्टी से कोकीन, ड्रग्स और नकदी पुलिस द्वारा जब्त किए थे। हालांकि एक्ट्रेस की मां और बहन लगातार उनके सपोर्ट में नजर आ रही हैं।

बता दें, हिना एक इंफ्ल्यूंसर होने के साथ-साथ टीवी आर्टिस्ट और परफॉर्मर भी हैं। हिना जब साल 2019 में बिग बॉस मराठी 2 में नजर आई थीं, तब वह 7वें नंबर पर घर से बेघर हुई थीं।

हिना ने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में वह फिल्म तीन खुराफाती में भी दिखी थीं। इसी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म मिस टनकपुर हाजिर हो में भी हिना दिखाई दी थीं। साल 2015 में हिना को फोब्स इंडिया की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में भी शामिल किया गया था।

इसके बाद साल 2020 में उन्होंने डेटिंग रिएलिटी टीवी सीरीज में भी काम किया था- शहनाज गिल के शो मुझसे शादी करोगे में हिना पंचाल भी दिखाी दी थीं।