बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 47 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। वह उन चुनिंदा एक्ट्रेसिस में से एक हैं, जिन्होंने यह बात साबित कर दी है कि उम्र केवल एक नंबर होती है। बढ़ती उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की फिटनेस को देख लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की इस फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि योग, एक्सरसाइज और हेल्दी फूड है।
इस बात का खुलासा मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फिटनेस वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। मलाइका के इंस्टाग्राम पर 12.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
मलाइका अरोड़ा का रूटीन: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का मानना है कि अगर उम्र के मुताबिक डाइट में बदलाव कर लिया जाए, तो आप फिट हो सकते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। सबसे पहले सूर्य नमस्कार और फिर मेडिटेशन करती हैं। इसके बाद वह बाहर जाकर वर्कआउट करती हैं। इसके बाद मलाइका वॉकिंग, रनिंग, स्विमिंग जैस एक्टिविटीज करती हैं।
बता दें, इस दौरान एक्ट्रेस इंटरमिटेन्ट फास्टिंग भी करती हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि अष्टांग विन्साया योग उनका सबसे पसंदीदा आसन है। मलाइका अरोड़ा करीब एक घंटे एक्सरसाइज करती हैं। उनका मानना है कि इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्थिति भी अच्छी होती है।
मलाइका अरोड़ा की डाइट: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शाकाहारी हैं। मलाइका अरोड़ा के खाने में मिक्स फ्रूट्स, इडली, उत्पम, अंडे, मल्टीग्रेन टोस्ट, पोहा, वेजिटेबल जूस, ब्राउन राइस, रोटी-सब्जी, स्प्राउट का सलाद, प्रोटीन शेक, सब्जियों और सलाद के साथ सूप जैसी चीजें शामिल रहती हैं।
जिम में भी खूब पसीना बहाती हैं मलाइका अरोड़ा: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जिम में भी खूब पसीना बहाती हैं। वह रोजाना 20 मिनट कार्डियो तो वहीं हफ्ते में 3 बार वेट लिफ्टिंग भी करती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा हिप-हॉप, अरोबिक्स, पिलेट्स और बूटकैंप आदि एक्सरसाइज भी करती हैं।
अपनी फिटनेस के अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। मलाइका और अर्जुन पिछले लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं।