बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले दिनों मालदीव में छुट्टियों मनाने के लिए गए थे। इस दौरान यह लव बर्ड्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे और अपने वेकेशन के फोटो और वीडियो लगातार फैन्स के साथ साझा किए। वैसे तो मलाइक और अर्जुन मालदीव से वापस लौट आए हैं, लेकिन अभी तक यह हॉलिडे मूड से बाहर नहीं निकले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम एकाउंट से एक रील शेयर की है, जिसमें मलाइका और अर्जुन क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में मलाइका अर्जुन के साथ कभी साइकिल चलाती नजर आ रही हैं तो कभी अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठा रही हैं। वीडियो में मलाइका बिकिनी में पोज देती भी नजर आ रही हैं। वेकेशन के इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “कम विद मी।”
मलाइका के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्जुन कपूर ने भी एक्ट्रेस के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। केवल मलाइका ही नहीं अर्जुन ने भी वेकेसन से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कभी मलाइका के साथ अलग-अलग व्यंजन खा रहे हैं तो कभी बोट पर पोज दे रहे हैं। वीडियो में वह आइसक्रीम खाते भी नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, “महामारी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। उन चीजों पर ध्यान देना, जो आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। जैसे-काम, जीवन, प्यार और ट्रेवलिंग। आइये अपने दिल को प्राथमिकता दें।” अर्जन के इस वीडियो पर ना सिर्फ फैन्स बल्कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तो को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर ने मलाइका संग शादी के सवाल पर कहा था की उन्होंने अभी तक शादी को लेकर कुछ सोचा नहीं है। लेकिन जब भी वह शादी करेंगे तो किसी से छुपाएंगे नहीं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।