Malaika Arora Relationship Status: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वहां अभिनेत्री अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट  अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इस बार एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा कर दिया। दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इवेंट में बताया था कि अब वह सिंगल हैं।

ऐसे में लोग यह भी जानना चाहते थे कि मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। क्या वह रिलेशनशिप में हैं या फिर वो भी सिंगल हैं, तो अब खुद एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए फैंस के इस सवाल का जवाब दे दिया है।

मलाइका ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

एक्ट्रेस पिछले काफी समय से लगातार सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट कर रही हैं, जो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। दरअसल, वह अभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जब से अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ के इवेंट में इस बात का एलान किया है कि वह सिंगल है। उसी समय से अब हर किसी की निगाहें मलाइका अरोड़ा पर आकर रुक गई हैं की वो इस बारे में क्या कहती हैं।

हालांकि, उन्होंने कभी भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की। एक्ट्रेस हमेशा सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करती हैं, जिन्हें अर्जुन से जोड़ दिया जाता है। अभी भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मलाइका ने एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा गया है कि अभी मेरा स्टेटस क्या है। इसके बाद नीचे तीन ऑप्शन दिए गए हैं। पहले में लिखा है कि ‘इन अ रिलेशनशिप’, दूसरे में ‘सिंगल’ और लास्ट में ‘हेहेहे’। ऐसे में एक्ट्रेस का जो टिक है वो ‘हेहेहे’ पर लगा है।

इससे पहले भी कर चुकी हैं कई पोस्ट

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट करती रहती हैं। अपने इस पोस्ट से पहले उन्होंने एक स्टोरी डाली थी, जिसमें लिखा था कि हैप्पीनेस का एक सीक्रेट यही है कि आप जितना चाहें उतना अजीब बनें और गलत लोग पार्टी छोड़ देंगे, लेकिन सही लोग डांस में शामिल हो जाएंगे। वहीं, इससे पहले उन्होंने अपना नवंबर टारगेट बताया था, जिसे वह इस महीने करने वाली थी। इस मंथ में उन्हें क्या करना है और क्या नहीं ये लिस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

‘टॉक्सिक लोगों से दूर रहना’, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘शराब नहीं 8 घंटे की…’