Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज 11 सितंबर को उनके पिता अनिल मेहता का निधन हो गया है। ये खबर सामने आते ही बी टाउन में शोक की लहर दौड़ गई है। करीना कपूर, सैफ अली खान से लेकर अरबाज खान समेत कई सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंचे। अब मलाइका ने भी पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके मीडिया और शुभचिंतकों से प्राइवेसी का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि अनिल मेहता पिता के साथ-साथ उनके बेस्ट फ्रेंड थे। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मलाइका ने किया पहला पोस्ट

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित ग्रैंडफादर, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं। हम आपकी समझदारी, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं।

फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मलाइका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए गौहर खान ने लिखा कि मैं आप सभी के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान आपको इस दुख से उबरने की शक्ति दे। सबा पटौदी ने लिखा कि गहरी संवेदनाएं। प्यार, शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रही हूं। इनके अलावा दीया मिर्जा, रिया कपूर, अदिति राव हैदरी और करिश्मा तन्ना समेत कई लोगों ने रिएक्ट किया है।

खान परिवार पहुंचा एक्ट्रेस के घर

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर सुनते ही खान परिवार के लोग सलीम खान, सलमा खान, सोहेल खान, सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान और एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज भी उनके घर पहुंचे।

अर्जुन कपूर भी आए नजर

खान परिवार के अलावा मलाइका अरोड़ा के करीबी अर्जुन कपूर भी  इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।