बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी लव लाइफ और डांस को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। आज यानी 26 जून 2023 को अर्जुन कपूर का 38वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्टर को जहां फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं वहीं, उनकी बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं है।

एक वीडियो में उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा अपने हिट गाने छैया-छैया पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे पार्टी में दोस्तों से लेकर बहन अंशुला कपूर और उनके बॉयफ्रेंड भी मौजूद थे।

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने किया किलर डांस

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा शाहरुख खान की फिल्म दिल से के गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आस-पास खड़े लोग उनके फैन की तरह चिल्लाने लगे। साथ ही लोग उन पर से अपनी नजरें भी नहीं हटा पा रहे थे।

इस दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था। जिसके साथ ही उन्होंने बूट स्टाइल हाई हील्स पहनी है। अब पार्टी की ये इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वैसे इस वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मलाइका ने अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन की इन अनसीन फोटोज को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे हो मेरे सनशाइन, मेरे विचारक, मेरे नासमझ, मेरे शॉपहॉलिक, मेरे हैंडसम।” अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अर्जुन कपूर को फिल्म कुत्ते में देखा गया था. वो जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘द लेडीकिलर’ (The Ladykiller) में नजर आने वाले हैं।