Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की अफवाह हर तरफ फैली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी भी कर सकते हैं। पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा अपनी गर्ल गैंग के साथ छुट्टियां बिताने मालदीव्स गई थीं। ऐसे में खबरें आने लगीं कि मलाइका के इस ट्रिप में उनके साथ अर्जुन भी पहुंचे थे। फिर खबरें आईं कि मलाइका का ये ट्रिप बैचलरेट पार्टी ट्रिप था।

इस पार्टी को मलाइका ने अपनी करीबी फ्रेंड्स और अर्जुन के साथ खूब एंजॉय किया। इतना ही नहीं इस बीच मलाइका और अर्जुन की शादी की तारीखें भी सामने आने लगीं। हालांकि पहले भी मलाइका ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स आ रही हैं कि 18 से 22 अप्रैल के बीच मलाइका अर्जुन से शादी रचा सकती हैं। ये कपल गोवा में परिवारजनों के बीच शादी मना सकता है। खबरें ये भी हैं कि मलाइका और अर्जुन ने अपने खास और करीबी रिश्तेदार-दोस्तों को इन डेट्स में फ्री रहने के लिए कहा है। इसपर अब मलाइका अरोड़ा ने फिर कमेंट किया है। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक- ‘मलाइका अरोड़ा ने कहा- ‘इन बेवकूफाना अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।’

मलाइका और अर्जुन को आए दिन पब्लिकली साथ में देखा जाता है। दोनों अकसर साथ में लंच-डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं। इतना ही नहीं मलाइका अर्जुन कई बार साथ में मुंबई से बाहर भी जाते देखे गए हैं। एयरपोर्ट पर कई बार दोनों स्पॉट किए जाते रहे हैं। अब ऐसे में मलाइका के फैन्स के मन में उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर और दिलचस्पी बढ़ गई है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)