मलाइका अरोड़ा खान 49 साल की हो चुकी हैं और उनकी बर्थडे पार्टी की चर्चा इंटरनेट पर हो रही है। मलाइका के बर्थडे बैश में बॉलीवुड वाइव्स भी पहुंची। मलाइका अरोड़ा ने अपने 49वें जन्मदिन पर दोस्तों के लिए खास पार्टी रखी थी। जिसमें बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। उनकी दोस्त करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत सैफ अली खान, सुजैन खान, मनीष मल्होत्रा, सीमा सजदेह, भावना पांडे, गुरु रंधावा और आकांक्षा रंजन कपूर भी मलाइका के बर्थडे में नजर आए।
उनके बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें मलाइका अपने दोस्तों के साथ पोज कर रही हैं। एक तस्वीर में अर्जुन कपूर और मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं।
मलाइका के बर्थडे पर उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। करीना कपूर ने मलाइका की एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस बर्गर खाती दिख रही हैं। मनीष मल्होत्रा ने एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए मलाइका को बर्थडे विश किया। लेकिन जो तस्वीर लोगों को पसंद आ रही है, वो है अर्जुन कपूर और मलाइका की मिरर सेल्फी। जो सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।
सोनम कपूर ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें मलाइका गोल्डन अटायर और अर्जुन ऑल ब्लैक कपड़ों में हैं। दोनों ने ही काफी इंटेन्स लुक देते हुए मिरर सेल्फी ली है। सोनम ने एक्ट्रेस को विश करते हुए लिखा,”जन्मदिन की बधाई हो मलाइका। तुम एक खूबसूरत सोल हो। मेरा ढेर सारा प्यार।” बता दें कि ये तस्वीर पहले अर्जुन ने मलाइका को बर्थडे विश करने के लिए पोस्ट की।
अर्जुन कपूर और मलाइका को अकसर साथ में देखा जाता है। पहले दोनों की तरफ से इस रिश्ते पर खुलकर कुछ बोला नहीं जाता था, लेकिन बीते कुछ समय से एक्टर्स एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों साथ में वैकेशन पर जाते हैं और फोटोज भी शेयर करते हैं। अर्जुन कपूर ने ‘कॉफी विद करण’ में अपने रिश्ते को लेकर काफी बाते की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि मलाइका को वो अपनी दादी से मिलवा चुके हैं।
दोनों की शादी को लेकर भी अफवाह आ रही थी कि वो इस साल शादी करने वाले हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ये साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। मलाइका अरोड़ा फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। इस उम्र में भी खुद को बहुत फिट और एक्टिव रखती हैं। मलाइका को अकसर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है।