Malaika Arora Happy Birthday: बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने खास दोस्तों के साथ लेट नाइट बर्थडे पार्टी एंजॉय करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के साथ करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से फैल रही हैं। वायरल हो रही वीडियोज में मलाइका और अर्जुन डांस करते दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर तो ‘प्रॉपर पटोला’ गाने में जमकर डांस करते दिख रहे हैं कि उनका डांस ही बेकाबू लग रहा है। तो वहीं मलाइका अरोड़ा भी अपनी बर्थडे पार्टी में धमाकेदार डांस करती हुई दिख रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर स्पेशल शिमरी (चमकीली) मिनी ड्रेस पहनी हुई है। मलाइका इस ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। पार्टी से करीना कपूर खान की भी तस्वीरें सामने आई हैं। करीना कपूर खान ने शाइनी मिनी स्कर्ट और लाइनिंग वाली टी शर्ट पहनी हुई है। करीना इस ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। तो वहीं मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता भी पार्टी में मस्ती करती दिखीं, उन्होंने भी गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी। देखें इस वीडियो में अर्जुन कपूर का प्रॉपर पटोला वाला डांस:-
मलाइका अरोड़ा भी डांस फ्लोर पर अपने डांस का जलवा बिखेर रही हैं। शिमरी ड्रेस में देखें मलाइका के गजब के डांस मूव्स:-
मलाइका की पार्टी में मलाइका-अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर में अर्जुन रामपाल भी दिखाई दिए। इस तस्वीर को फैंस ने काफी पसंद किया। तो वहीं कुछ लोग अर्जुन कपूर की टांग खींचते नजर आए। इस तस्वीर को लेकर फैंस कहते दिखे -‘मेरे अर्जुन आएंगे।’ फोटो में मलाइका दोनों बी टाउन एक्टर अर्जुन के साथ खड़ी हैं। मलाइका के आस पास दोनों अर्जुन होने से फैंस ऐसा कह रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी के साथ मलाइका अरोड़ा..
जाह्नवी, शिल्पा, शनाया और अनन्या पांडे के साथ मलाइका अरोड़ा
अपनी बहन अमृता अरोड़ा और खास दोस्त के साथ मलाइका अरोड़ा।
अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंची करीना कपूर खान।
करीना का ये लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा ये चारों एक्ट्रेस आपस में बेस्ट फ्रेंड्स हैं। अकसर इन चारों को साथ में पार्टी करते और विदेश घूमते देखा जाता है। मलाइका अपनी बेस्टीज के साथ टाइम स्पेंड करना बहुत पसंद करती हैं।
बता दें, 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत में वीजे का काम किया। शाहरुख खान के साथ गाना छइयां छइयां ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। ये गाना मलाइका का आज तक सुपरहिट आइटम नंबर माना जाता है।
