बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की गिनती बी-टाउन की सबसे बेहतरीन डांसर्स में की जाती हैं। उनका सॉन्ग “छैया छैया” बॉलीवुड के हिट ट्रेक में से एक है। एक्टर, मॉडल, डांसर होने के साथ मलाइका फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।
अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। करियर की शुरुआत में ही मलाइका ने अरबाज खान से शादी कर ली थी और करीब 19 साल बाद दोनों ने अपने तलाक की घोषणा कर दी थी। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सलमान खान से नहीं थे रिश्ते बेहतर
मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 की ‘दिल से’ फिल्म के गाने छैया-छैया से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह गाना ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। इसी साल एक्ट्रेस ने सलीम खान के बेटे अरबाज खान से शादी कर ली थी। शादी के चार साल बाद 2002 में मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान को जन्म दिया। खान परिवार की बहू होने के बाद भी मलाइका और सलमान खान के बीच चीजें ठीक नही थीं। इस बात का दावा कई रिपोर्ट्स में किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को एक्ट्रेस का लाइफस्टाइल पसंद नहीं था। कई मौकों पर सलमान खान और मलाइका एक दूसरे को इग्नोर करते हुए भी देखे गए थे। हालांकि सलमान ने अरबाज और मलाइका के रिश्ते को बचाने के लिए काफी कोशिशें की थी, सलमान इस बारे में कई बार मलाइका से बात करने भी पहुंचे थे, लेकिन सलमान खान की एडवाइज भी मलाइका और अरबाज के रिश्ते को नहीं बचा सकी थी।
19 साल बाद लिया तलाक
मलाइका आरोड़ा और अरबाज खान की तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। साल 2016 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों के तलाक के पहले अरबाज खान का नाम आईपीएल में सट्टेबाजी करने और कर्ज में ढूबे रहने के लिए काफी सुर्खियों में था। इन्हीं सुर्खियों को दोनों के तलाक का कारण बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज ने मलाइका को एलुमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए दिए थे। वहीं एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा था कि “मैंने अपने रिश्ते को 19 साल तक बचाने की कोशिश की लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया।”
अर्जुन कपूर को कर रही हैं डेट
अरबाज खान से तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने अपने रिश्ते की घोषणा कर दी थी। हालांकि उन्हें अकसर ही इस रिश्ते को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका की उम्र में काफी फर्क हैं। यही कारण हैं कि सोशल मीडिया पर उन्हें लोग खरी-खोटी सुनाते हैं। हालांकि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़का है। लंबे समय से ये दोनों कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।