बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। मालदीव में रहने के बाद भी दोनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि मलाइका अरोड़ा ने मालदीव में भी एक्टर अर्जुन कपूर को चैन नहीं लेने दिया। उन्होंने एक्टर से पूल में वर्क आउट तक कराया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे खुद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
अर्जुन कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में वह और मलाइका अरोड़ा पूल में वर्क आउट करते हुए नजर आए। आखिर में परेशान होकर एक्टर ने उन्हें धक्का तक दे दिया। अर्जुन कपूर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी ज्यादा कठिन टास्कमास्टर हो। मलाइका अरोड़ा की बदौलत मैं यहां मालदीव में भी वर्कआउट कर रहा हूं।”
अर्जुन कपूर के इस वीडियो पर खुद मलाइका अरोड़ा ने तो रिएक्शन दिया ही, साथ ही बाकी बॉलीवुड कलाकारों ने भी खूब कमेंट किये। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की पोस्ट पर बाइसेप्स वाले इमोजी साझा कर अपना रिएक्शन दिया। वहीं अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने हार्ट शेप इमोजी साझा करते हुए अपना रिएक्शन दिया।
वर्कआउट वीडियो के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं। इसके अलावा उन्होंने मलाइका अरोड़ा का साइकलिंग करते हुए वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो में साइकिल चलाते-चलाते एक्ट्रेस लड़खड़ा गई थीं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं।
अर्जुन कपूर और खुद की उम्र में मौजूद अंतर पर बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा था, “दुरभाग्य से हम ऐसे समाज में रहते हैं जो समय के साथ आगे नहीं बढ़ता। एक बड़ा व्यक्ति छोटी लड़की के साथ रोमांस कर सकता है लेकिन जब बात एक औरत की आती है तो उसे ‘बूढ़ी’ कहा जाता है।”
वहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शादी के सवाल पर कहा था कि उन्होंने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। लेकिन जब भी ऐसा कुछ होगा, वह किसी से छुपाएंगे नहीं।