Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों स्टार्स ने भले ही अभी तक अपने रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन कई मौकों पर मलाइका-अर्जुन ने बताया है कि वह एक-दूसरे को पसंद करते हैं। खुलकर मीडिया का सामना करने वाले मलाइका-अर्जुन की बॉन्डिंग भी साफ तौर पर झलकती है। बीती रात मलाइका-अर्जुन एक साथ एक पार्टी का हिस्सा बने थे। पार्टी ने निकलते वक्त मलाइका का ग्लैमरस अवतार दिखा तो वहीं एक्ट्रेस मीडिया से बचते हुए भी नजर आईं। मलाइका-अर्जुन की तस्वीरों को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
मलाइका-अर्जुन के अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की थी। इस पार्टी में करीना कपूर और सैफ अली खान और रिया कपूर जैसे सितारों ने भी शिरकत की थी। इस दौरान मलाइका ने ग्रे कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था। तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आए। पार्टी से पहले अर्जुन कपूर बाहर निकले तो वहीं फिर मलाइका बाहर आईं।
अर्जुन-मलाइका की कुछ वक्त पहले भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी जाहिर किया था। एक यूजर ने लिखा- आंटी के साथ डेटिंग। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अर्जुन कपूर यह दिल तोड़ने वाला है। एक अन्य इंस्टा यूजर ने लिखा- मैं उस दिन करा इंतजार कर रहा हूं जब सलमान खान अर्जुन को हिट करेगा।
https://www.instagram.com/p/BthOMd4DG9F/?utm_source=ig_embed
हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इश्कजादे’ को 7 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट पर मलाइका ने भी अपना रिएक्शन दिया था। मलाइका ने अर्जुन की पोस्ट पर क्लैप (तालियां) वाली इमोजी बनाई। करियर की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद अर्जुन ‘पानीपत’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी लीड भूमिका में होंगे।