Malaika Arora and Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि आज भी कई फैन्स के जहन में सवाल है कि आखिर मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक क्यों लिया? एक्स कपल ने भी तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक की वजह अर्जुन कपूर को बताया गया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि मलाइका अरबाज के फ्लॉप करियर से भी काफी परेशान थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर की दोस्ती के कारण मलाइका ने अरबाज खान से अलग होने का फैसला ले लिया था। हालांकि सलमान खान और बोनी कपूर मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से नाखुश हैं। वहीं सोनम कपूर को भी मलाइका-अर्जुन का रिश्ता रास नहीं आ रहा है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साध रखी है। कहा जा रहा है कि सलमान खान के कारण ही मलाइका-अर्जुन अपना रिश्ता दुनिया से छिपा रहे हैं। हालांकि साल 2017 में मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज खान विदेशी मॉडल जॉर्जिया संग रिलेशनशिप में हैं। अरबाज और जॉर्जिया को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है।
करियर की बात करें को अरबाज खान इन दिनों ‘दबंग 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान खान स्टारर फिल्म की शूटिंग इंदौर में हो रही है। हालांकि बतौर एक्टर अरबाज खान का करियर फ्लॉप रहा है। उनकी पहचान सलमान खान के भाई के तौर पर ज्यादा है। वहीं मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा हैं। मलाइका कई टीवी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं।