बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों दुबई में हैं, जहां उन्होंने बड़े ही शानदार अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया है।

जिसकी कई फोटोज एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन पर करीना कपूर सहित तमाम सेलेब्स ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव को उनके बर्थडे पर बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है। उनके ऐसे रोमांटिक अंदाज को देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि “हैप्पी बर्थडे बेबी..ये तस्वीर हमारी है, आप मुस्कान, खुशी, रोशनी लेकर आती हैं और मैं भी हमेशा आपका साथ दूंगा।”

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट में ‘लव यू’ लिखा। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर कई अन्य सेलेब्स ने भी मलाइका को विश किया। संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने भी अदाकारा को जन्मदिन की बधाई दी है।

ऐसे शुरू हुई ब्रेकअप की अफवाह

बीते काफी समय से बॉलीवुड के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिल रही थी। दरअसल मलाइका और अर्जुन को कई ट्रिप पर अकेले जाते हुए देखा गया जिसके बाद से कयास लगाए जाने की कपल अब साथ नहीं हैं। इसके अलावा अलगाव की खबरों को तूल तब मिला जब एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर की फोटोज पर कमेंट करना भी बंद कर दिया।

खबरें यहां तक आईं थीं कि अर्जुन कपूर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं दोनों की करण जौहर के घर हुई पार्टी से ग्रुप फोटो वायरल हुई थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की फैमिली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरों को ज्यादा तूल मिली। हालांकि इन सभी खबरों में कोई सच्चाई नहीं थीं। अर्जुन कपूर के पोस्ट के बाद से साफ हो गया है कि कपल का ब्रेकअप नहीं हुआ है।