Bhagyashree Husband Himalaya dasani Arrest: गैंबलिंग रैकेट चलाने के आरोप में मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक हिमालय मुंबई के लोखंडवाला इलाके में गैंबलिंग रैकेट चला रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद हिमालय को मुंबई की अंबोली पुल‍िस ने अरेस्ट किया है। रैकेट की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में ही हिमालय का नाम सामने आया।

हिमालय का नाम मुंबई के बड़े कारोबारियों में गिना जाता है। वह इमारतें बनाने का बड़ा कारोबार करते हैं। मुंबई के अंधेरी पश्च‍िम के इंफिन‍िटी मॉल में पिछले महीने ही पुल‍िस ने छापेमारी की थी। इस पूरे मामले पर अभी हिमालय या उनकी फैमिली की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बात दें भाग्यश्री ने साल 1990 में हिमालय से शादी की थी। भाग्यश्री ने हिमालय से उस समय शादी की थी, जब वे अपने करियर के पीक पर थीं।

भाग्यश्री ने साल 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान लीड रोल मे थे। हिमालय दासानी भी एक बॉलीवुड एक्टर रहे हैं। उन्होंने पत्नी भाग्यश्री के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। अब अभिनेत्री भाग्यश्री और हिमालय दासानी के बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। साल 2018 में अभिमन्यु की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिमन्यु के काम की काफी तारीफ हुई थी।