Bhojpuri Stars Who is Lord Shiva Devotees: आज महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर जहां आम लोग मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं और शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ा रहे हैं वहीं, सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही भोजपुरी सेलेब्स भी शामिल हैं। भोजपुरी के कई स्टार्स भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे हैं। ऐसे में आज आपको भोजपुरी के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो भगवान भोलेनाथ को दिल से पूजते हैं। इस लिस्ट में एक मुस्लिम एक्ट्रेस भी हैं, जो हिंदुओं के त्यौहार को भी बड़ी ही खुशी के साथ मनाती हैं। चलिए बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
रवि किशन
इस लिस्ट में अगर किसी भोजपुरी स्टार का नाम नंबर वन पर आता है तो वो किसी और का नहीं बल्कि रवि किशन का आता है। रवि किशन का पूरा नाम रवि किशन शुक्ला है। वो पुश्तैनी भोलेनाथ के भक्त हैं। एक्टर अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके पिता भी भोलेनाथ के सच्चे भक्त थे। वो हर दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते थे। वहीं, रवि भी भगवान भोलेनाथ की दिल से पूजा करते हैं। वो अक्सर रुद्रा अभिषेक करते हुए नजर आ जाते हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं। उनका कोई भी शुभ काम होता है तो मंदिर जाकर भोलेनाथ के दर्शन जरूर करती हैं। वो अपनी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिसमें उन्हें शिव की भक्ति में लीन देखा जाता है। वो भगवान शिव को अपनी ताकत मानती हैं और शिवलिंग पर माथा टेकने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।
- अरविंद अकेला कल्लू
भोजपुरी के स्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी शिव जी के बड़े भक्त हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वो महादेव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शिव भक्ति अक्सर देखने के लिए मिल जाती है। ऐसे में इस महाशिवरात्रि भी एक्टर पत्नी शिवानी पांडे के साथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने रुद्रा अभिषेक करके शिव जी की अराधना की। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे
इस लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है। दोनों स्टार्स ना केवल इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं बल्कि भगवान शिव के भी बड़े भक्त हैं। दोनों को अक्सर भगवान शिव की अराधना करते हुए देखा जाता रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर महाशिवरात्रि भी विश किया है।

रानी चटर्जी
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी नाम से तो हिंदू लेकिन असल में वो एक मुस्लिम परिवार से आती हैं। उनका असली नाम सबीहा शेख है। वो भले ही मुस्लिम हैं लेकिन, हिंदू देवी देवताओं को एक्ट्रेस बहुत मानती हैं। उनका सम्मान करती हैं। उन्हें अक्सर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देखा जाता रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर उन्होंने भोलेनाथ के मंदिर से फोटो शेयर कर फैंस को महाशिवरात्रि विश किया है।
रितेश पांडे
पवन सिंह की आवाज से मिलती जुलती आवाज के लिए जाने जाने वाले रितेश पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो बनारस के रहने वाले हैं और शिव जी के बड़े भक्त हैं। केवल वो ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार भगवान शिव का भक्त है।