Himangi Sakhi On Mamta Kulkarni: 90 के दशक की बेहतरीन और बोल्ड एक्ट्रेस में से एक ममता कुलकर्णी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाकुंभ के दौरान अब वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। हालांकि, उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने पर अब ट्रांसजेंडर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने ममता कुलकर्णी के पिछले विवादों का हवाला देते हुए बहुत से सवाल किए हैं। हिमांगी सखी का कहना है कि समाज उनके अतीत को अच्छी तरह जानता है। ऐसे में उन्हें क्यों महामंडलेश्वर बनाया गया है?

किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है

दरअसल, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा को लेकर अब विवाद बढ़ गया है। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल किए जाने और महामंडलेश्वर का पद दिए जाने पर अपना कड़ा विरोध जताया गया है। इस बारे में उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा की स्थापना किन्नर समाज के लिए की गई थी। जब अखाड़े में महिलाओं को पद दिया जा रहा है, तो इसे किन्नर अखाड़ा कहना सही नहीं। यह किन्नर अखाड़ा है और आपने महिलाओं को पद देना शुरू कर दिया है, तो फिर अखाड़े का नाम बदल देना चाहिए।

‘हम खुद अबतक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए’ ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

इसके साथ ही उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को महामंडलेश्वर की उपाधि देकर आप सनातन धर्म को किस तरह का गुरु दे रहे हैं। यह नैतिकता का सवाल है। जो व्यक्ति गुरु कहलाने के लायक नहीं है, उसे गुरु बनाया जा रहा है। आप समाज को ऐसे गुरु क्यों दे रहे हैं। वहीं, उनके पट्टाभिषेक के दौरान मुंडन क्यों नहीं किया गया, क्या यह सही है।

ममता कुलकर्णी नहीं ‘माई ममता नंदगिरी’, खुद का पिंडदान कर सांसारिक जीवन त्याग किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं एक्ट्रेस

ममता कुलकर्णी ने किया था पिंडदान

बता दें कि शुक्रवार को ममता कुलकर्णी ने संगम घाट पर अपना पिंडदान किया था। महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद ममता ने कहा था कि यह महादेव, महाकाली का आदेश था। मैंने कुछ नहीं किया। वहीं, इससे पहले किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने घोषणा की थी कि ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के रूप में आध्यात्मिक भूमिका निभाई है। किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है। उनका नाम यमई ममता नंदगिरी रखा गया है।

इसके आगे लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ममता पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े और मेरे संपर्क में हैं। अगर वह चाहें तो फिल्मों में भी किसी भी धार्मिक व्यक्ति का किरदार निभा सकती हैं, क्योंकि हम किसी को भी उनकी कला का प्रदर्शन करने से नहीं रोकते।

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड एक्ट्रेस का हुआ पट्टाभिषेक