मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीआर चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो ‘महाभारत’ में ‘शकुनि’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। एक्टर बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके सह कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है।

सुरेंद्र के अलावा जानी-मानी एक्ट्रेस टीना घई ने भी इस खबर की पुष्टी की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जब एक्टर की तबीयत बिगड़ी उस समय वह फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था।

10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे एक्टर

गुफी पेंटल लगभग 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। हालांकि दो दिनों से उनकी तबीयत में सुधार देखा जा रहा था। लेकिन आज वह जिंदगी से जंग हार गए। बता दें कि एक्ट्रेस टीना घई ने सबसे पहले गूफी पेंटल की तबीयत को लेकर अपडेट दिया था। टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर बताया था, ‘गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं उनकी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कीजिए…।’ वहीं मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर और उनके परिवार वालों ने किसी से भी डिटेल्स शेयर करने से मना किया है।

हर्ट फेल के कारण हुआ निधन

गुफी के भतीजे हितेन पेंटल ने इंडियन एक्टप्रेस को बताया कि गुफी पेंटल का निधन सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। उनका हार्ट फेल हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। इससे पहले हितेन पेंटल ने ‘नवभारत टाइम्स’ से बातचीत में बताया था कि गुफी पेंटल पिछले 10 से आईसीयू में भर्ती थे, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे थे। हालांकि गुफी पेंटल की तबीयत में सुधार हो रहा था। लेकिन 5 जून को हार्ट फेलियर से उनकी मौत हो गई।

शकुनि मामा बनकर मिली पहचान

गुफी के करियर की बात करें तो एक्टर ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वह कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। इस शो में एक्टर ने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गुफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।