बी.आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में गांधारी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आप सभी को याद होगी, लेकिन क्या किसी को पता है आज वो कहां हैं और क्या करती हैं। हम बात कर रहे हैं रेणुका इसरानी की, जिन्होंने ‘महाभारत’ में धृतराष्ट्र की पत्नी की मां का रोल किया था। उस वक्त वह महज 22 साल की थीं और उन्होंने 100 कौरवों की मां का किरदार निभाया था। मगर रियल लाइफ में उनकी कोई संतान नहीं है, रेणुका इसरानी 58 साल की हो चुकी हैं और आज भी वो सिंगल बिना शादी के जीवन बिता रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेणुका  का सपना एक्टिंग नहीं बल्कि डॉक्टर बनना था। मगर जब वो 15 साल की थीं तो जयोतिषि ने उनके लिए भविष्यवाणी की थी कि वो फिल्मों और टीवी में अपना करियर बनाएंगी और हुआ भी ऐसा। 22 साल की होने तक वो एक्ट्रेस बन गईं और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

उन्होंने ‘महाभारत’ में जिनकी मां का किरदार निभाया था, वो एक्टर्स उनसे उम्र में बड़े थे। दुर्योधन, दुशासन समेत एक्टर्स की उम्र रेणुका से ज्यादा थी। पुनीत इस्सर की उम्र रेणुका से 7 साल ज्यादा थ और विनोद कपूर भी उनसे 2 साल बड़े थे। अब रेणुका भले ही एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन महाभारत के बाद भी वो कई टीवी सीरियल में नजर आईं।

साल 2011 में शुरू हुए शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में रेणुका को देखा गया था, ये शो 2014 तक चला और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अभिनेत्री ने ऐसा अपने माता-पिता के लिए किया। खुद रेणुका ने इसके बारे में बताया था कि वो अपने पैरेंट्स की सेवा करना चाहती हैं और इसलिए काम से ब्रेक ले रही हैं। कुछ साल पहले उनके पिता का निधन हो गया।

आध्यात्मिक जीवन जी रहीं एक्ट्रेस

रेणुका के फैंस को बता दें कि वो बौद्ध धर्म अपना चुकी हैं और उसका प्रचार प्रसार करके अपना जीवन बिता रही हैं। वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर फैंस उनके कुछ पोस्ट देख सकते हैं।