प्रेमानंद महाराज की भक्ति करने वालों टीवी और बॉलीवुड सितारों की संख्या कम नहीं है। अनुष्का शर्मा से लेकर शिल्पा शेट्टी जैसी मशहूर अभिनेत्री महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन जाती हैं। इस बीच टीवी के धार्मि नाटकों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने महाराज जी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि धार्मिक सीरियल में कंश जैसी भूमिका निभाने का क्या महत्व है?

यहां हम जिस अभिनेता का जिक्र कर रहे हैं वह कोई और नहीं, बल्कि अर्पित रांका हैं। एक्टिंग करियर में उन्होंने महाभारत में दुर्योधन और राधा कृष्ण सीरियल में कंश का किरदार निभाया है। इस तरह की कई भूमिकाओं के लिए अर्पित जाने जाते हैं।

अभिनेता अर्पित रांका ने हाल ही में वृंदावन में जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। जहां उन्होंने महाराज से धार्मिक और आध्यात्मिक प्रश्न पूछे, और प्रेमानंद महाराज ने उन्हें भक्ति और जीवन के कई विभिन्न पहलुओं का मार्गदर्शन दिया। इस बातचीत के दौरान उन्होंन भगवान राम और रावण के प्रंसग का जिक्र करते हुए भक्ति के कर्तव्य के बारे में बताया। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को भूखा-प्यासा नहीं देख पाए निक जोनस, बादलों के पार प्लेन में खुलवाया था प्यार का व्रत

अर्पित रंका ने महाराज जी को बताया कि उन्होंने जीवन में हमेशा शाकाहारी भोजन खाया है और कभी भी कोई नशा नहीं किया। प्रेमानंद महाराज ने उनकी इस आदत की सराहना की। प्रशंसक इस वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स अभिनेता की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं, महाराज जी को फॉलो करने वालों ने भी उनके विचारों को सराहा तथा अपने आचरण में विचार उतारने की बात की।

अर्पित रांका के बारे में बता दें कि बीते कुछ समय से उनका कोई नया प्रोजेक्ट नजर नहीं आ रहा है, लेकिन प्रशंसकों के बीच उनकी पॉपुलर भूमिकाओं का जिक्र हमेशा चलता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्टर एक्टिव रहते हैं और अपने रोजाना की जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं।