बॉलीवुड में धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित अब में भले ही फिल्मों में सक्रीय न हों लेकिन वे अपने शो के जरिए अब भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। माधुरी बॉलीवुड एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो न्यूकमर्स के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। 80 और 90 के दशक में खुद को बॉलीवुड में डांसिग क्वीन के रूप में स्थापित करने वाली माधुरी ने डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उनके माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी डॉक्टर बने। लेकिन डांसिंग एक्टीविटी ने उन्हें बॉलीवुड का रास्ता दिखा दिया। 15 मई 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित है। माधुरी का डॉक्टर बनने का सपना पूरा न हो सका लेकिन इसीलिए उन्होंने अपना वैवाहिक जीवन एक डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ बिताने का सोचा था।
माधुरी को बचपन से डांस में खास रुचि थी। उन्होंने 8 साल से डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। माधुरी दीक्षित वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉबस्टर फिल्में दी हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। इसके बाद उन्हें तेजाब के लिए अप्रोच किया, जिसने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। इस फिल्म से माधुरी रातों रात में सुपरस्टार बन गईं। फिल्म का गाना एक दो तीन आज भी लोगों की जुबान पर है।
माधुरी का शुरुआती फिल्मी करियर असफल रहा था, इस दौरान उन पर क्रिटिक्स ने तंज कसते हुए कहा था कि वह फिल्म जगत में केवल अपने डांस की वजह से हैं। फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी दीक्षित ने सबसे ज्यादा फीस ली थी, उन्होंने इस फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए लिए थे। अब तक माधुरी दीक्षित को 13 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड का नामंकन मिला, जिनमें से चार वो जीत चुकीं हैं।
फिल्म ‘साजन’ के दौरान माधुरी दीक्षित फिल्म संजय दत्त के बेहद करीब आ गयी थीं, लेकिन उनका यह रिश्ता कुछ ही समय चल सका और बाद में दोनों अलग हो गए।माधुरी एक एक्ट्रेस और डांसर होने के अलावा सिंगिंग में भी रुचि रखती हैं। उन्होंने अपनी ब्लॉकब्सटर फिल्म देवदास और वजूद में अपनी आवाज में गाने गाए। 1999 में माधुरी ने अमेरिका रह रहे भारतीय मूल के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे हैं। शादी के बाद माधुरी अमेरिका में ही शिफ्ट हो गई थीं। अमेरिका में कुछ साल रहने के बाद माधुरी को मायानगरी फिर खींच लाई और माधुरी अपने पूरे परिवार के साथ भारत लौट आईं। अब माधुरी झलक दिखलाजा और नच बलिए जैसे शो में जज के तौर पर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।