Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने आप में एक ब्रांड हैं। वह जहां खड़ी हो जाएं वह जगह उनके नाम से ही जानी जाए। जी हां, दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जो कि माधुरी के नाम से जानी जाती है। अरुणाचल प्रदेश में एक बेहद खूबसूरत लोकेशन है Sangestar Tso। यह एक झील है। इस झील को ही माधुरी के नाम से जाना जाता है।

दरअसल, सौंदर्य से भरपूर इस लोकेशन पर माधुरी दीक्षित की एक फिल्म के गाने की शूटिंग हुई थी। माधुरी दीक्षित ने इस झील के किनारे डांस किया था , बस तभी से इस जगह का नाम माधुरी झील पड़ गया।

ये फिल्म थी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘कोयला’। इस फिल्म में शाहरुख और माधुरी विलेन (अमरीश पुरी) से भागकर इस जगह आ जाते हैं। इस बीच एक गाना आता है- ‘तनहाई-तनहाई दोनों को पास ले आई।’ इस गाने की शूटिंग इस जगह पर हुई। इसके बाद से Sangestar Tso लेक को माधुरी लेक भी कहा जाने लगा।

इस जगह का निर्माण प्राकृतिक तौर पर भूकंप के बाद बड़े बड़े पत्थर गिरने और पेड़ पौधे उगने से हुआ। यह लेक तवांग शहर से करीब 20 किलो मीटर दूर है। तो वहीं ‘बम ला पास’ से इसकी दूरी 7 किलोमीटर है।

बता दें, इस फिल्म में शाहरुख खान शंकर (एक गूंगा) बने हैं। तो वहीं फिल्म में माधुरी का नाम गौरी है। अमरीश पुरी फिल्म में राजा साब की भूमिका में हैं। इस फिल्म में म्यूजिक राजेश रौशन ने दिया था। फिल्म के सारे गाने हिट साबित हुए थे। इस फिल्म को लिखा और बनाया राजेश रौशन ने ही था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)