Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ के प्रोमोशन में काफी व्यस्त हैं। छोटे परदे से फिल्मों में आईं मौनी की बीच बीच में लव लाइफ के बारे में भी सुर्खियां बनती रहती हैं। इस बीच फिल्म के साथ साथ मौनी की अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर पकड़ी हुई हैं। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। सूरज दुबई में बतौर बैंकर कार्यरत हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक मौनी ने अपना बर्थडे भी सूरज के साथ ही थाईलैंड में सेलिब्रेट किया।

मौनी और सूरज के बीच अफेयर की खबरें तब जोड़ पकड़ीं थीं जब उनकी ही एक दोस्त रूपाली काडयान ने दोनों की साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। लेकिन बात ज्यादा फैसे इससे पहले ही उन्होंने उस तस्वीर को हटा दिया था। हालांकि मौनी रॉय ने इन खबरों के महज अफवाह करार दिया है। उन्होंने इस बाबत कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। हम केवल अच्छे दोस्त हैं। मेरा बर्थडे मनाने के लिए हम साथ थाइलैंड गए थे। मौनी ने यहां तक कहा कि वह आज भी सिंगल हैं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। वहीं दोस्त रूपाली द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ भी मौनी रॉय की अफेयर को लेकर सुर्खियां बनीं थीं। इसके साथ ही देवो के देव महादेव एक्टर मोहित रैना के साथ भी मौनी की अफेयर की खबरें खूब फैली थीं। मौनी ने इस सीरियल में पार्वती का किरदार निभाया था। मौनी के बॉयफ्रेंड के लिस्ट में एक नाम और जुड़ा था, अयान मुखर्जी का। हालांकि इन सभी को मौनी अपना खास दोस्त ही बताती रही हैं।

मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ गोल्ड मूवी से फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद अब वह फिल्म मेड इन चाइना में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में राजकुमार राव नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र और एकता कपूर की वेबसीरीज मेहरूनिशा में नजर आने वाली हैं।