दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी रचाने के बाद हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की जिनका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फोटोज के शेयर होने के बाद ही दीपिका और रणवीर को शादी की बधाईयां और शुभकामनाएं मिलने लगी। मैडम तुसाद के ऑफिशियल ट्विंटर हैंडल से भी दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं मिली। इसके अलावा, मैडम तुसाद ने उन्हें एक खास तोहफा देने की बात भी कही।

मैडम तुसाद ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वो अगले साल म्यूजियम में दीपिका पादुकोण का स्टैच्यु भी लगाने वाले हैं। ट्विटर पर की गई पोस्ट में मैडम तुसाद ने लिखा, ‘बधाई! दीपिका पादुकोण। हम आपके लिए बहुत उत्साहित हैं और अगले वर्ष आपका फिगर रिवील करने का इंतजार नहीं पा रहे हैं। #DeepikaWedsRanveer.’

इस साल की शुरुआत में ही दीपिका ने इस बात को साफ किया था कि लंदन और दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके मोम के पुतले बनाए जाएंगे। मैडम तुसाद, लंदन में बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स के मोम के पुतले लगाए गए हैं जैसे अमिताभ बच्चन,सलमान खान, कैटरीना कैफ।

https://www.instagram.com/p/BqNF8gGh-os/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका का वैक्स स्टैच्यु जाने-माने कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा हैं। इसके लिए दीपिका मैडम तुसाद के एक्सपर्ट्स से मिली थी जहां उनके नाप लिए गए थे। दीपिका ने इसके बारे में दिए गए एक बयान में कहा था, ‘मैं बहुत खुश हूं। मैडम तुसाद के एक्सपर्ट्स की टीम से मिलना एक शानदार अनुभव था। मैं एक आकर्षक और अविश्वसनीय फिगर का इंतजार कर रही हूं’।

गौरतलब है कि इटली के लेक कोमो में विला डेल बलबिएनैलो में दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस फंक्शन में बहुत ही करीबी लोगों को न्योता दिया था। दीपिका ने अपनी शादी में सब्यासाची क्रिएशन का ट्रेडनिशनल अटायर पहने थे। दोनों स्टार्स ने सिंधी और कोंकणी रिवाजों से शादी की थी।