टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एम.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले यह फिल्म धोनी के गृह राज्य झारखंड में टैक्स फ्री थी। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है। इसके सह-निर्माता धोनी के लंबे समय के मित्र अरुण पांडे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले धोनी ने कहा था कि इस फिल्म में दर्शकों को उनके जीवन के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलेगी, क्योंकि जो लोग उन्हें रांची मे रहने के दौरान जानते हैं, उन्हें कप्तान के खड़गपुर के सफर के बारे में नहीं पता।
सुशांत राजपूत की फिल्म ‘एम.एम.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया। उम्मीद की जा रही थी धोनी के जीवन पर बनी यह फिल्म सफल साबित होगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि ‘एम.एम.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की पहले दिन शानदार शुरुआत। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.30 करोड़ रुपए की कमाई की। धोनी की फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म “फैन” और “हाउसफुल” को पीछे छोड़ दिया है। 2016 में रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सलमान खान की “सुल्तान” है। सुल्तान ने पहले दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली आने के दौरान धोनी ने कहा था कि उन्हें नीरज पांडे निर्देशित फिल्म को मंजूरी देने में पहले काफी घबराहट हुई थी। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी धोनी को लगा था कि उनके जीवन में कोई खलनायक नहीं है और इसलिए उन पर बनने वाली फिल्म का उन्हें कोई अंदाजा नहीं था। उन्होंने बताया कि जब अरुण इस बायोपिक के विचार के साथ उनके पास आए थे, तो उन्हें काफी घबराहट हुई थी। अरुण ने धोनी को जब बताया कि वह इस बायोपिक के संदर्भ में अपना काम पूरा कर चुके हैं, तो क्रिकेट खिलाड़ी इससे पीछे नहीं हट पाए और उन्होंने अपने जीवन के सारे अनुभवों को उनके साथ साझा किया।
Top 5 *DAY 1* – 2016…
1. #Sultan 36.54 cr
2. #MSDhoniTheUntoldStory 21.30 cr
3. #Fan 19.20 cr
4. #HF3 15.21 cr
5. #Rustom 14.11 cr— taran adarsh (@taran_adarsh) October 1, 2016
READ ALSO: PM नरेंद्र मोदी को उर्दू में गुब्बारे से भेजा संदेश- इस्लाम जिंदाबाद, तलवारें अभी भी हमारे पास हैं