South stars debut in Bollywood: नए साल 2024 के लिए लोग ही नहीं सेलेब्स भी काफी एक्साइटेड हैं। साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव में है। ये साल बॉलीवुड और साउथ दोनों के लिए ठीक-ठाक रहा। इस साल कई सेलेब्स बॉलीवुड वालों ने साउथ में और साउथ वाले ने हिंदी में काम किया। ऐसे में आज हम आपको दक्षिण सिनेमा जगत के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने साउथ से हिंदी में डेब्यू किया और बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। इसमें नयनतारा, अमाला पॉल, विजय सेतुपति जैसे कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं। चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं…

अमाला पॉल

साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अमाला पॉल अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने इस साल 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ से हिंदी में डेब्यू किया और अपनी एक्टिंग से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। इसमें उनके साथ तब्बू भी लीड रोल में थीं।

नयनतारा

साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने साल 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) से हिंदी में एंट्री की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया। इसने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ 1150 करोड़ की कमाई की।

विजय सेतुपति

विजय सेतुपति, साउथ के खतरनाक और पॉपुलर विलेन हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘जवान’ (Jawan) से डेब्यू किया और बवाल ही काट दिया। इस मूवी से उन्होंने हिंदी के दर्शकों का दिल ही जीत लिया। इसमें वो शाहरुख खान के अपोजिट विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे।

एटली कुमार

डायरेक्टर एटली कुमार ने बॉलीवुड में पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ की। उन्होंने बतौर डायरेक्टर हिंदी फिल्मों में ‘जवान’ से डेब्यू किया और अपने डायरेक्शन से सभी को कायल कर दिया।

जगपति बाबू

जगपति बाबू साउथ के जाने-माने विलेन हैं। उन्होंने फिल्मों में करियर की शुरुआत बतौर हीरो की थी। लेकिन, खास पहचान ना बना पाने की वजह से उन्होंने विलेन बनना शुरू कर दिया और स्क्रीन पर अपनी अलग छाप छोड़ने कामयाब रहे। ऐसे में अब उन्होंने अपने अभिनय का दम बॉलीवुड स्क्रीन पर भी दिखाया है। उन्होंने 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू किया और कमाल ही कर दिया। इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।