Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने वाला है और लोगों को अब नए साल का बेसब्री से इंतजार है। पुराना साल कुछ यादें तो नया साल हर बार कुछ उम्मीदें दे जाता है। लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक पुरानी यादों को बाय-बाय और नए साल का जोश के साथ वेलकम करते हैं। ऐसे में 2023 किसी के लिए अच्छा साबित हुआ तो किसी के लिए कुछ खास नहीं रहा। लेकिन, 2023 देओल फैमिली के लिए काफी बेहतरीन साबित हुआ है। देओल परिवार की एक-दो नहीं बल्कि तीन जेनरेशन का डंका सिनेमाघरों में देखने के लिए मिला है। चलिए बताते हैं क्या खास रहा…
इसकी शुरुआत हम धर्मेंद्र से करते हैं। बॉलीवुड के हीमैन आज 88 साल के भी हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने 87 साल की उम्र में किसिंग सीन दिया, जिससे वो काफी चर्चा में रहे। 2023 में एक्टर ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया था। इसमें उनका और शबाना आजमी का किसिंग सीन काफी वायरल हुआ था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। धर्मेंद्र की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने काटा बवाल
इसके साथ ही सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) काफी चर्चा में रही। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसमें सनी ने तारा सिंह बनकर एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया। इनकी मूवी ने भारत में 525 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इसने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
‘एनिमल’ अबरार बन बॉबी देओल ने लूटी लाइमलाइट
2023 बॉबी देओल के लिए भी काफी बेहतरीन साबित हुआ। उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में काम किया है। इसमें उनका अबरार का किरदार काफी पॉपुलर हुआ है। इसमें भले ही एक्टर को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं दिया गया है मगर, जितनी देर के लिए भी वो आए हैं उन्होंने कमाल कर दिया। इसमें उन्हें खतरनाक अंदाज में काफी पसंद किया गया है। ‘एनिमल’ ने 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर भारत में 338 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और वर्ल्डवाइड इसने 527 करोड़ की कमाई की है।
राजवीर देओल का डेब्यू
वहीं, धर्मेंद्र के दूसरे पोते और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू किया है उन्होंने फिल्म ‘दोनों’ से एक्टिंग में करियर की शुरुआत की है। उनके साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड रोल में थीं। हालांकि, ये दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रही है।
करण देओल की शादी
इसके साथ ही धर्मेंद्र की फैमिली प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थे। इस साल उनके बड़े पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत की है। उन्होंने इस साल जून में द्रिशा आचार्य के साथ शादी की थी। इनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।