साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव में है और नया साल 2024 आने वाला है। हर बार की तरह ही इस साल भी लोगों के नए साल से काफी उम्मीदें हैं। पुराने साल के साथ कई लोगों की अच्छी तो कइयों की बुरी यादें जुड़ी हुई हैं। किसी के लिए ये अच्छा रहा तो किसी के लिए कुछ खास नहीं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो सिनेमाघरों में तो रिलीज हुईं मगर बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला पाईं। हां, लेकिन इसमें से कुछ ऐसी फिल्में जरूर रही हैं, जिन्हें ओटीटी खूब देखा गया है।

‘मिशन रानीगंज’

अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। ये बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद हाल ही में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया। जहां इसके लिए लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने के लिए मिली। फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। ये वर्ल्डवाइड नंबर वन पर नॉन इंग्लिश में ट्रेंड कर रही है। इसमें एक्टर के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं।

‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’

‘मर्दानी 2’ की रिलीज के बाद रानी मुखर्जी के कमबैक का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने लंबे समय के बाद ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ से वापसी की थी। इसमें एक्ट्रेस के दमदार अभिनय ने फैंस और दर्शकों का दिल जीत लिया था। क्रिटिक्स ने भी उन्हें काफी सराहा था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास नहीं रही थी। मगर ओटीटी पर इसने शानदार परफॉर्मेंस दी थी।

‘किसी का भाई किसी की जान’

सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की बात की जाए तो इसे इस साल रिलीज किया गया था। थिएटर में ये दर्शकों और क्रिटिक्स को खास पसंद नहीं आई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कोई खास प्रदर्शन भी नहीं किया था। लेकिन, जब इसे जी5 पर रिलीज किया गया तो मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया। इसे ओटीटी पर खूब देखा गया।

‘शहजादा’

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही। लेकिन ओटीटी पर आते ही ये छा गई थी। फिल्म को नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया था। इसमें परेश रावल और मनीषा कोइराला ने अहम भूमिका निभाई थी।

‘सेल्फी’

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ को 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसे ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इसमें दोनों स्टार्स के अलावा डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी लीड रोल में थीं। इसे सिनेमाघरों में भले ही पसंद नहीं किया गया मगर ओटीटी पर लोगों ने काफी पसंद किया था।

‘गुमराह’

आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय स्टारर फिल्म ‘गमुराह’ को 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। बाद में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से रिलीज किया गया था और ये छा गई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था।

‘कुत्ते’

अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ को 13 जनवरी को रिलीज किया गया था, जहां इसका खास प्रदर्शन नहीं रहा था। बाद में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। नेटफ्लिक्स पर फिल्म छा गई थी। लोगों ने खूब प्यार लुटाया था।

‘भोला’

अजय देवगन की ‘भोला’ 2023 में रिलीज कई गई थी। ये मार्च में आई थी। इसमें अजय ने ही निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर नानी की मूवी ‘दसरा’ से टकराई थी। इसके बाद बजट तक का पैसा निकालना इसके लिए काफी मुश्किल हो गया था। मगर, ओटीटी पर लोगों ने इसे खूब देखा था।